Web  hindi.cri.cn
आहा, क्या लिटिल प्रिंस जॉर्ज के पास केवल एक जोडा जूता है?
2014-07-24 16:40:28 cri

हाल ही में ब्रितानी शाही परिवार के सबसे छोटे सदस्य ब्रिटिश लिटिल प्रिंस जॉर्ज एक साल का हुआ!प्रिंस जॉर्ज का जन्म 22 जुलाई 2013 में लंदन के सेंट मेरी अस्पताल में हुआ था। उनके पिता प्रिंस विलियम और चाचा प्रिंस हैरी का जन्म भी इसी अस्पताल में हुआ था। छोटे नवाब का पूरा नाम प्रिंस जॉर्ज एलेक्जेंडर लुई है। जन्म के दूसरे दिन ही माता-पिता ने उनका नाम रख दिया था। प्रिंस जॉर्ज की पहली तस्वीर दुनिया के सामने उस समय आई, जब उनकी माँ केट उन्हें मखमली कंबल में लपेटे पति विलियम के साथ अस्पताल से बाहर निकल रहीं थीं। खूबसूरती और हेयर स्टाइल के लिए प्रिंस जॉर्ज दुनिया भर में बेहद लोकप्रिय हैं। गत सप्ताह हेयरट्रेड डॉट काम की ओर से कराए गए सर्वेक्षण में उन्हें सबसे खूबसूरत बालों वाले बच्चे के रूप में चुना गया था। वह पीपुल मैग्जीन समेत कई महत्वपूर्ण पत्रिकाओं के कवर पेज पर अपनी जगह बनाई है। लेकिन लोगों ने एक छोटे मुद्दे की उपेक्षा और अनदेखी की कि प्रिंस जॉर्ज हमेशा ही 'एक जोड़ा जूता' पहन रखे हैं। यद्यपि प्रिंस जॉर्ज सफेद जूते पहने, ये सब जूते एक समान स्टाइल ही हैं।

(हैया)


1 2 3 4 5 6 7 8 9
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040