Web  hindi.cri.cn
    युन्नान-भारत सहयोग से चीन-भारत संबंध का विकास
    2014-07-08 17:53:51 cri

    मंगलवार 8 जूलाई को दक्षिण पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत के ताली शहर में 2014 चीन-भारत योग शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे भारतीय राजदूत अशोक कुमार कंठ ने विश्वास जताया कि युन्नान चीन-भारत संबंध गहराने का महत्वपूर्ण शक्ति बनेगा।

    अशोक कंठ ने एक इंटरव्यू में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण सहयोग और आवाजाही बढाने की इच्छा है। युन्नान का भारत के साथ गहरा संपर्क है।"बंग्लादेश-चीन-भारत-म्यांमार आर्थिक कॉरिडोर"के निर्माण से युन्नान-भारत सहयोग के लिये बेहतर विकसित मौका मुहैया कराया जाता है।

    इस साल के शुरूआत में युन्नान प्रांत के गवर्नर ली चीहङ ने भारत की यात्रा की। उनका उद्देश्य दोनों के बीच चौतरफा सहयोग मजबूत करना है। अशोक कंठ ने कहा कि वर्ष 2014 चीन-भारत मित्रवत आदान प्रदान वर्षके उपलक्ष्य में दोनों देशों ने सांस्कृतिक उत्सव, खाद्य उत्सव और अकादमिक आदान प्रदान जैसी श्रृंखलाबद्ध गतिविधियां आयोजित कीं। उन्हें विश्वास है कि युन्नान प्रांत चीन और भारत के बीच सहयोगी साझेदार संबंधों को ज्यादा घनिष्ठ बनाने में अहम हिस्सा बनेगा।

    (रूपा)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040