Saturday   Aug 23th   2025  
Web  hindi.cri.cn
पहला चीन-रूस एक्सपो शुरू
2014-06-30 10:39:27 cri

पहला चीन-रूस एक्सपो 29 जून को उत्तरी चीन के हेईलोंगच्यांग प्रांत की राजधानी हार्पिन में शुरू हुआ। चीनी उप प्रधानमंत्री वांग यांग और रूसी उप प्रधानमंत्री दमित्री रोगोजिन ने उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। दोनों नेताओं ने अपने भाषण में इस एक्सपो के महत्व पर ज़ोर दिया।

चीनी उप प्रधानमंत्री वांग यांग ने कहा कि पहला चीन-रूस एक्सपो के आयोजन से दोनों देशों के विकास को एक नई खिड़की मिलेगी, साथ ही आपसी सहयोग को भी ज़बरदस्त शक्ति मिलेगी।

बताया जाता है कि इस एक्सपो का क्षेत्रफल 86 हज़ार वर्ग मीटर है, और इसमें 3 हज़ार बूथ होंगे। एक्सपो के दौरान 13 अहम व्यापार गतिविधियां और सिलसिलेवार मानविकी आदान-प्रदान गतिविधियां भी आयोजित होंगी।

गौरतलब है कि पहला चीन-रूस एक्सपो 30 जून से 4 जुलाई तक चलेगा।

(दिनेश)

1 2
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040