Friday   may 9th   2025  
Web  hindi.cri.cn
भारतीय सेना प्रमुख पहुंचेंगे चीन
2014-06-26 18:45:46 cri

भारतीय सैन्य प्रमुख जनरलों की समिति के अध्यक्ष और भारतीय थल सेनाध्यक्ष बिक्रम सिंह 2 से 5 जुलाई तक चीन की यात्रा करेंगे। वे चीन के संबंधित नेताओं से दोनों देशों के सैन्य संबंधों और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति आदि समान रूचि वाले मुद्दों पर वार्ता करेंगे। चीनी रक्षा मंत्रालय के न्यूज प्रवक्ता यांग य्वुच्वुन ने 26 जून को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में उक्त बात कही।

उन्होंने कहा कि इस साल चीन व भारत का मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान वर्ष है। दोनों देशों के रक्षा मामला विभागों और सेनाओं के बीच सिलसिलेवार अहम आदान-प्रदान की गतिविधियां चल रही हैं। वर्तमान में दोनों देशों के रक्षा विभाग कुछ आदान-प्रदान की गतिविधियों के बारे में घनिष्ट संपर्क कर रहे हैं।

(मीनू)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040