Web  hindi.cri.cn
    चीन विश्व का दूसरा बड़ा मनोरंजन का बाजार बनेगा
    2014-06-05 18:30:53 cri

    प्राइसवॉटरहाउस कूपर्स ने क्वांचो में वैश्विक मनोरंजन और मीडिया उद्योग पर आउटलुक रिपोर्ट की पुष्टि की। इस रिपोर्ट के अनुसार अभी से वर्ष 2018 तक हर वर्ष वैश्विक मनोरंजन और मीडिया उद्योग की चक्रवृद्धि दर यानी CRG 5 प्रतिशत पहुंच गई है। आशा है कि चीन जापान से आगे निकलते हुए विश्व में दूसरा सबसे बड़ा मनोरंजन और मीडिया का बाजार बनेगा। विश्व में सबसे बड़ा मनोरंजन और मीडिया बाजार इस समय अमेरिका में है।

    इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2018 में चीन के कुल व्यय की CRG 10.9 प्रतिशत पहुंच गई है, जबकि विज्ञापन व्यय की CRG 11.8 प्रतिशत पहुंच गई।

    पूरे विश्व में चीन, ब्राजील, रूस, भारत, मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, अर्जेंटीना और इंडोनेशिया नौ सबसे बड़े मनोरंजन और मीडिया बाजार हैं। पूर्वानुमान के अनुसार वर्ष 2018 में मनोरंजन और मीडिया उद्योग से इन नौ देशों की आय पूरे विश्व की आय का 21.7 प्रतिशत होगी।

    (हैया)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040