Web  hindi.cri.cn
    चीन में पर्यावरण उत्पादन मूल्य 570 अरब युआन पहुंचने का अनुमान
    2014-05-14 10:31:30 cri

    वर्ष 2015 तक चीन में पर्यावरण उत्पादन मूल्य 5 करोड़ 70 अरब युआन पहुंचेगा, जबकि पर्यावरण सेवा मूल्य 4 करोड़ 70 अरब युआन होगा।

    सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2004 से 2011 तक, चीन में पर्यावरण उत्पादन, पर्यावरण सेवा और संसाधन रीसाइक्लिंग उत्पादों की सालाना संचालन आय में हर साल क्रमशः 28.7 प्रतिशत, 30.5 प्रतिशत और 14.1 प्रतिशत का इजाफा हुआ। इस लिहाज से वर्ष 2015 तक पर्यावरण उत्पादन और सेवा का विकास लक्ष्य पूरा होगा।

    गौरतलब है कि चीन के पर्यावरण बाजार में विदेशी पूंजी की हिस्सेदारी बढ़ रही है। वर्तमान में यूरोप और आसियान देश चीन में सहयोग कर रहे हैं।

    (दिनेश)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040