|
कोलकाता स्थित चीनी कौंसुलर मा च्यानवू भाषण देते हुए
संगीत सभा में कोलकाता स्थित चीनी कौंसुलर मा च्यानवू भी उपस्थित हुए। उन्होंने भाषण देते हुए कहा कि चीन के बड़े पैमाने वाले सर्वश्रेष्ठ संगीतकारों ने पहली बार पूर्वी भारत की यात्रा की है, जिससे चीन और भारत के बीच और घनिष्ठ संबंधों का पता चलता है। चीन और भारत के विभिन्न जगत दोनों देशों के बीच आपसी मेलजोल बढ़ाने पर लगातार ज़ोर दे रहे हैं। संगीत, सीमाओं को पार करने वाली विशेष भाषा है। उन्हें विश्वास है कि इस बार के प्रदर्शन से चीन और भारत के बीच आपसी समझ और दोस्ती को आगे बढ़ाया जाएगा, चीन और भारत विशेषकर चीन और पूर्वी भारत के बीच मेलजोल और सहयोग को मजबूत किया जाएगा। मौजूदा रात्रि संगीत सभा की प्रशंसा करते हुए कौंसुलर मा चानवू ने कहा:
"चीनी केंद्रीय संगीत कॉलेज हमारे देश में सबसे बढ़िया संगीत कॉलेजों में से एक है। आज की संगीत सभा में बेहतरीन प्रदर्शन हुआ, जिसे भारतीय दर्शकों ने बहुत पसंद किया। मुझे लगता है कि इस कार्यक्रम से चीनी पारंपरिक संगीत के प्रति भारतीय दर्शकों की समझ बढ़ी है। यह चीन और भारत के बीच सांस्कृतिक मेलजोल और दोस्ती बढ़ाने में भी लाभदायक है।"
(श्याओ थांग)
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|
![]() |
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved. 16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040 |