|
चीनी शैली की"गहरी दोस्ती"नाम की धुन बजाते हुए
14 मार्च को "भारत में चीनी कहानी की यात्रा" चीनी संगीत सभा कार्यक्रम का कोलकाता में सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। कोलकाता स्थित चीनी कौंसुलर मा च्यानवू, पश्चिम बंगाल के सरकारी अधिकारियों, कोलकाता स्थित अमेरिकी, रूसी और जापानी राजनयिकों और स्थानीय कलात्मक सांस्कृतिक जगतों के जाने माने व्यक्तियों ने चीनी संगीत विशेष प्रदर्शन में भाग लिया।चीनी शैली की"गहरी दोस्ती"नाम की धुन कोलकाता के भारत सांस्कृतिक संबंध समिति के भवन में गूंज रही थी। यह मित्रता के गुणगान वाली धुन मौजूदा"भारत में चीनी कहानी की यात्रा"शीर्षक वाली गतिविधि के तहत चीनी संगीत सभा की प्रमुख धुनों में से एक है।
मौजूदा चीनी संगीत सभा में चीनी केंद्रीय संगीत कॉलेज के 14 संगीतकार और भारतीय संगीतकार तरुण भट्टाचार्य (Tarun Bhattacharya) और सुपंक बनर्जी ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिकतर बांसुरी, कूचंग, फीपा और अर्हू जैसे चीनी वाद्य यंत्रों का प्रयोग कर "गहरी दोस्ती","जंगल में झरना","ड्रैगन बोट"और"रोशनी की यात्रा"आदि संगीतमय धुन बजायी। चीनी पारंपरिक वाद्ययंत्र यांगछिन बजाने वाले मशहूर संगीतकार ल्यू य्वेनिंग ने दोनों भारतीय संगीतकारों के साथ संयुक्त रूप से"राग•जैस्मिन"नाम की धुन बजाई, जिसने वहां मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। चीनी संस्कृति की प्रेमी भारतीय शिक्षक खाना बैद्य चीनी भाषा और संस्कृति केंद्र में काम करती हैं। उन्होंने चीनी भाषा का इस्तेमाल करते हुए मौजूदा संगीत सभा में संगीतकारों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा:
"इस संगीत सभा ने हमारे दोनों देशों की दोस्ती की झलक को दर्शकों तक पहुंचाया है। संगीत सभा के अंत में दोनों देशों के संगीतकारों ने जो सामूहिक धुन बजाई वो मुझे बहुत अच्छी लगी, और ये मुझे बेहद पसंद आई।"
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
还没有评论,快来抢沙发吧!
国际台印地语正在使用畅言
|
![]() |
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved. 16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040 |