Web  hindi.cri.cn
म्यांमार चुनाव का चीन-म्यांमार संबंधों पर प्रभाव नहीं पड़ेगा
2015-11-11 13:30:11 cri

म्यांमार चुनाव के लिए चीनी पर्यवेक्षण मिशन के प्रमुख व चीनी विदेश मंत्रालय के एशियाई मामलों के विशेष दूत सुन क्वोश्यांग ने 10 नवंबर को यांगून में संवाददाता के साथ विशेष साक्षात्कार किया। उन्होंने कहा कि हालांकि म्यांमार में राजनीतिक स्थिति में बदलाव हुआ है, लेकिन इसका चीन-म्यांमार संबंधों पर प्रभाव नहीं पड़ेगा, चीन-म्यांमार मैत्रीपूर्ण संबंधों का विकास लगातार आगे बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि चीन-म्यांमार राजनयिक संबंध स्थापना के बाद 65 साल में अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में परिवर्तन हुआ, क्षेत्रीय स्थिति में परिवर्तन हुआ, दोनों देशों की स्थिति में भी बदलाव हुआ, लेकिन चीन-म्यांमार संबंध वैसे ही रहे। संबंध हमेशा सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि चीन म्यांमार के प्रति मैत्रीपूर्ण नीति पर कायम रहेगा और म्यांमार की यथासंभव मदद करेगा।

म्यांमार चुनाव पर उन्होंने कहा कि म्यांमार चुनाव म्यांमार का आंतरिक मामला है, चीन हमेशा इस रुख अपनाता है कि दूसरे देश के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप नहीं करता। उनके पर्यवेक्षण से यह एक सफल चुनाव है।

1 2 3
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040