Web  hindi.cri.cn
चीन के शिनच्यांग में रिहायशी मकान परियोजना से 48 लाख लोगों को मिला बसेरा
2015-07-06 17:50:46 cri

चीन के शिनच्यांग वेवुर स्वायत्त प्रदेश के शहरी व ग्रामीण निर्माण विभाग से प्राप्त खबरों के मुताबिक पिछले 4 सालों में शिनच्यांग के 48 लाख किसानों और चरवाहों को नए रिहायशी मकान में रहने का बसेरा मिला है।

बताया जाता है कि वर्ष 2014 के अंत तक शिनच्यांग वेवुर स्वायत्त प्रदेश की सरकार ने रिहायशी मकान निर्माण परियोजना में कुल 98 अरब 60 करोड़ युआन की राशि लगाई, और 12 लाख 60 हज़ार मकानों में से 12 लाख 30 हज़ार मकानों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।

(श्याओ थांग) 

1 2 3
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040