|
वर्ष 1995 के जून माह में अखिल चीन महिला संघ द्वारा चीन के प्रथम गैरसरकारी संगठन की हैसियत से संयुक्त राष्ट्र संघ की आर्थिक व सामाजिक परिषद का परामर्श स्थान प्राप्त किया जाने के बाद अखिल चीन महिला संघ ने अनोकों संयुक्त राष्ट्र तथा अंतरराष्ट्रीय बहुपक्षीय गतिविधियों में सक्रिय रुप से भाग लिया , जिन में संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार कमेटी का सम्मेलन, महिला स्थान कमेटी का सम्मेलन, महिला समस्या की विशेष महा सभा, बाल समस्या की विशेष सभा, सतत विकास समस्या का शिखर सम्मेलन आदि शामिल हैं । इसी प्रक्रिया में अखिल महिला संघ ने अपनी आवाज़ उठायी और विश्व की शांति व विकाससील देशों के हितों तथा दुनिया के महिला कार्य के विकास के लिए योगदान किया है।
चीन के महिला संगठनों ने गैरसरकारी वैदेशिक कार्यवाही की श्रेष्ठता का पूर्ण रुप से उजागर किया और बहुस्तरों , बहुक्षेत्रों और बहुरूपों में वैदेशिक आदान प्रदान व सहयोग किया है। अब अखिल चीनी महिला संघ 151 देशों के 700 महिला व बाल संगठनों के साथ मैत्रीपूर्ण संपर्क की स्थापना कर चुका है, संयुक्त राष्ट्र संघ तथा बहुपक्षीय महिला मामलों में व्यापक रुप से भाग ले चुका है। चीन ने 4वें विश्व महिला सम्मेलन, विश्व महिला सम्मेलन की उत्तरवर्ती गतिविधियों के अनुभवों का आदान प्रदान सम्मेलन, चीन-युरोप संघ की महिला समस्या संगोष्ठी, एपेक महिला नेता सम्मेलन जैसे बड़े व बहुपक्षीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों का सफलतापूर्ण रुप से आयोजन किया। चीनी महिला संगठन अंतरराष्ट्रीय सहयोग मुद्दों का सक्रिय विकास करता है और चीन की महिलाओं व बालकों की सेवा करता है। चीन के महिला संगठन एक विस्तृत अंतरराष्ट्रीय प्रभाव वाला महिला संगठन बन चुका है।
|