Web  hindi.cri.cn
महिला

 

 

वर्ष 2002 के अंत तक, चीन में महिलाओं की कुल जनसंख्या 62 करोड़ पहुंची , जो चीन की कुल आबादी का 48.5 प्रतिशत रही । चीन सरकार महिलाओं के विकास व प्रगति को बड़ा महत्व देती है और पुरुषों व महिलाओं के बीच समानता को देश के सामाजिक विकास की एक बुनियादी राष्ट्रीय नीति बनायी गयी है। देश की समग्र नीति बनाते समय भी चीन सरकार ने समान भागीदारी, समान विकास और समान कल्याण के सिद्धांत के आधार पर महिलाओं की प्रगति व विकास के लिए दृढ़ राजनीतिक सुनिश्चितता व कानूनी गारंटी प्रदान की है।

पिछली शताब्दी के 90 के दशक के मध्य से चीन सरकार ने क्रमशः पांच व दस वर्षीय चीनी महिला विकास कार्यक्रम बनाकर जारी किये और महिलाओं के कानूनी हितों की कारगर रुप से रक्षा की , चीनी महिलाओं के विकास के लिए सामाजिक वातावरण का सुधार किया और महिला कार्यों की चतुर्मुखी प्रगति को आगे बढ़ाया है। चीनी महिलाएं न केवल राजनीतिक , आर्थिक , सामाजिक व पारिवारिक आदि क्षेत्रों में पुरुषों की ही तरह बराबर हितों व अधिकारों का उपभोग करती हैं, बल्कि सरकार द्वारा बुनियादी मानवाधिकार की रक्षा व सुनिश्चितता देने के एक महत्वपूर्ण भाग के रूप में महिलाओं के विशेष हितों व अधिकारों की रक्षा पर अधिक से अधिक सरकार व समाज का ध्यान गया है। चीन सरकार व समाज के विभिन्न तबकों के समान प्रयास के चलते चीनी महिलाओं का स्थान स्पष्ट रुप से उन्नत हो गया है, महिलाओं की सकल गुणवत्ता पूरीतर सुधर हुआ है, महिलाओं के विकास व प्रगति एक अभूतपूर्व अच्छे काल में प्रवेश कर गए।

 

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040