Web  hindi.cri.cn
छ्येन छी छन

  छ्येन छी छन, 1988 से 1998 तक चीनी विदेश मंत्री

छ्येन छी छन का जन्म 1928 के जनवरी में हुआ। वे शांगहाई के जा दींग के निवासी हैं। वर्ष 1942 के अक्तूबर में उन्होंने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी में शरीक किया और काम करने लगा। वर्ष 1942 से 1945 तक, उन्होंने शांगहाई के दा थोंग विश्विद्दालय के अधीनस्थ मिडिल स्कूल में पढ़ते समय चीनी कम्यनिस्ट पार्टी में शरीक किया ,वे वहां की पार्टी शाखा के सचिव थे। वर्ष 1954 से 1955 तक, उन्होंने सोवियत संघ की केंद्रीय युवा लीग के स्कूल में पढ़ा। वर्ष 1955 से 1963 तक, उन्होंने सोवियत संघ स्थित चीनी दूतावास के दूसरी श्रेणी के सचिव , चीनी विद्यार्थी विभाग के उप प्रधान और अनुसंधान कार्यालय के प्रधान का पद संभाला। वर्ष 1963 से 1966 तक, उन्होंने चीनी उच्च शिक्षा मंत्रालय के विदेशों में पढ़ने वाले चीनी विद्यार्थी ब्यूरो के प्रधान , वैदेशिक ब्यूरो के उप प्रधान का पद संभाला। वर्ष 1966 से 1972 तक, चीनी सांस्कृतिक क्रांति आंदोलन के दौरान, उन्हें धक्का पहुंचाया गया और सात मई कर्मचारी स्कूल में श्रम करने के लिए भेजा गया। वर्ष 1972 से 1982 तक, उन्होंने क्रमशः सोवियत संघ स्थित चीनी दूतावास के कांसलर , गिनिया स्थित चीनी राजदूत, और विदेश मंत्रालय के सूचना ब्यूरो के प्रधान का पद संभाला। वर्ष 1988 से उन्होंने चीनी विदेश मंत्री, विदेश मंत्रालय की चीनी कम्युनिस्ट पार्टी कमेटी के सचिव और स्टेट कांसुलर का पद संभालने लगा। वर्ष 1993 से उन्होंने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलिट ब्यूरो के सदस्य, उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री का पद संभाला।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040