Web  hindi.cri.cn
यू चंग शेंग

यू चंग शेंग, पुरूष, हान जाति

यू चंग शेंग का जन्म अप्रैल 1945 में च च्यांग प्रांत के शोशिंग शहर में हुआ। यू चंग शेंग ने अगस्त 1963 में काम शुरू किया, नवंबर 1964 में वे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य बने। यू चंग शेंग ने हारबिन सैन्य अभियांत्रिकी कॉलेज के मिसाइल इंजीनियरिंग विभाग में स्नातक किया। इंजीनियरिंग कॉलेज की स्नातक डिग्री हासिल हुई।

वर्तमान में यू चंग शंग चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी की स्थाई समिति के सदस्य और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की शांगहाई कमेटी के सचिव हैं।

उन का संक्षिप्त जीवन विवरणः

वर्ष 1963 से 1968 तक हारबिन सैन्य अभियांत्रिकी कॉलेज के मिसाइल इंजीनियरिंग विभाग में शिक्षा ली।

वर्ष 1968 से 1971 तक ह पेई प्रांत के च्यांग च्या खो शहर के छठे रेडियो कारखाने के तकनीशियन।

वर्ष 1971 से 1975 तक ह पेई प्रांत के च्यांग च्या खो शहर के छायोग शी रेडियो कारखाने के तकनीशियन और डायरेक्टर।

वर्ष 1975 से 1982 तक चौथे मशीनरी उद्योग मंत्रालय की इलेक्ट्रॉनिक प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान के उप जनरल इंजीनियर।

वर्ष 1982 से 1984 तक इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग मंत्रालय की इलेक्ट्रॉनिक प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान के उपाध्यक्ष। इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग मंत्रालय के कंप्यूटर उद्योग प्रबंधन ब्यूरो के दूसरे विभाग के डायरेक्टर और उप जनरल इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग मंत्रालय के योजना विभाग के डिप्टी डायरेक्टर।

वर्ष 1984 से 1985 तक चीनी विकलांग फाउंडेशन के पदाधिकारी, उप बोर्ड अध्यक्ष और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के विकलांग संघ कमेटी के सदस्य।

वर्ष 1985 से 1987 तक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की शान तूंग प्रांत के यान थाई शहर कमेटी के उप सचिव।

वर्ष 1987 से 1989 तक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की शान तूंग प्रांत के यान थाई शहर की कमेटी के उप सचिव, यान थाई शहर के मेयर।

वर्ष 1989 से 1992 तक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की शान तूंग प्रांत के छिंग ताओ शहर की कमेटी के उप सचिव, छिंग ताओ शहर के मेयर।

वर्ष 1992 से 1994 तक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की शान तूंग प्रांतीय कमेटी के स्थाई सदस्य, छिंग ताओ शहर की पार्टी कमेटी के सचिव, छिंग ताओ शहर के मेयर।

वर्ष 1994 से 1997 तक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की शान तूंग प्रांतीय कमेटी की स्थाई समिति के सदस्य, छिंग ताओ शहर की पार्टी कमेटी के सचिव।

वर्ष 1997 से 1998 तक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की निर्माण मंत्रालय कमेटी के सचिव, उप निर्माण मंत्री।

वर्ष 1998 से 2001 तक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की निर्माण मंत्रालय कमेटी के सचिव, निर्माण मंत्री।

वर्ष 2001 से 2002 तक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की हू पेई प्रांतीय कमेटी के सचिव।

वर्ष 2002 से 2003 तक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो को सदस्य। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की हू पेई प्रांतीय कमेटी के सचिव, हू पेइ प्रांत की जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी कमेटी के अध्यक्ष।

वर्ष 2003 से 2007 तक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की हू पेई प्रांतीय कमेटी के सचिव।

वर्ष 2007 से 2008 तक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की शांगहाई शहर कमेटी के सचिव।

वर्ष 2008 से 2011 तक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की शांगहाई शहर कमेटी के सचिव, वर्ष 2010 शांगहाई विश्व मेले की आयोजन कमेटी के प्रथम उपाध्यक्ष और कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष।

वर्ष 2011 से 2012 तक वे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की शांगहाई शहर कमेटी के सचिव रहे।

यू चेंग शेंग चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 14वीं केंद्रीय कमेटी के वैकल्पिक सदस्य थे। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 15वीं, 16वीं, 17वीं और 18वीं केंद्रीय कमेटी के सदस्य हैं। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 17वीं केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य भी थे और 18वीं केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो की स्थाई कमेटी के सदस्य हैं।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040