Wednesday   Apr 9th   2025  
Web  hindi.cri.cn
व्यापक झील वाला निंग श्या ह्वी स्वायत्त प्रदेश
2013-08-28 17:32:50

चीन में मेरे अनुभव पर ज्ञान प्रतियोगिता सुनने के लिए आपका स्वागत है। आज के इस कार्यक्रम में हम आपको उत्तर-पश्चिम चीन के निंग श्या ह्वी स्वायत्त प्रदेश ले जाएंगे। कार्यक्रम शुरू करने से पहले हम आपसे दो सवाल पूछेंगे। पहला सवाल हैः युए हाई आर्द्रभूमि में कितनी झीलें हैं? और दूसरा सवाल हैः यिन छ्वान में आर्द्रभूमि की संख्या कितनी हैं? इन दो सवालों के जवाब आपको इसी कार्यक्रम में मिल सकते हैं।

चीन के उत्तर-पश्चिम इलाके का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में निर्जन,सुनसान दृश्य उभरते हैं। लेकिन उत्तर-पश्चिम चीन के निंग श्या ह्वी स्वायत्त प्रदेश आने के बाद आपकी कल्पना और सोच बदल जाती है। आपके सामने जो दृश्य आता है वह है मिट्टी और जल के समृद्ध संसाधन।

उत्तर-पश्चिम चीन के निंग श्या ह्वी स्वायत्त प्रदेश में व्यापक आर्द्रभूमि है। तटीय क्षेत्रों में वितरित कोस्टल वेटलैंड के अलावा, ऐतिहासिक झील व्यापक हैं, जो बहुत महत्वूपर्ण संसाधान हैं। आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ निंग श्या की राजधानी यिन छुआन में 400 से अधिक आर्द्रभूमि हैं, जिसका कुल क्षेत्रफल 50 हजार हैक्टर तक फैला है। इन आर्द्रभूमियों में 52 प्रतिशत प्राकृतिक हैं। पूरे यिन छुआन शहर में प्राकृतिक झीलों की संख्या करीब 200 है, जिनमें 20 से अधिक झीलों का क्षेत्रफल 100 हैक्टर से भी ज्यादा है। यह संख्या चीन के कई समुद्र तटीय शहरों या मध्य इलाके के शहरों की तुलना में बहुत व्यापक है।

प्रसिद्ध शा हू आर्द्रभूमि झील और अन्य प्रकार की आर्द्रभूमि से गठित है। यहां का दृश्य डेल्टा नदी और रेगिस्तान से मिलता-जुलता है, जो उत्तर-पश्चिम इलाके में विशेष रूप से देखने को मिलता है।

युए हाई आर्द्रभूमि निंग श्या में मशहूर पर्यटन स्थल है, जहाँ 600 झीलें, 200 मत्स्य तालाब और कहीं-कहीं दलदल भी है। जलमार्ग में गाद निकालने, वनस्पतियों को बहाल करने और पक्षी निवास में सुधार के बाद युए हाई आर्द्रभूमि को एक पार्क में तब्दील किया गया, जो स्थानीय लोगों के लिए मनोरंजक स्थल बन गया है।

निंग श्या मैदान पीली नदी के तट पर स्थित है, जो वेई निंग मैदान और यिन छुआन मैदान दो भागों से गठित है। निंग श्या मैदान निंग श्या ह्वी स्वायत्त प्रदेश में समद्ध कृषि संसाधन वाला क्षेत्र है। करीब 10 लाख साल पहले यिन छुआन मैदान घाटी से बनाई एक झील था। पीली नदी के वहाँ आने के बाद झील धीरे-धीरे मैदान बन गई।

यिन छुआन मैदान में गड्ढे और दलदल भी मौजूद हैं, जो भूकंप के बाद पैदा हुए हैं। उदाहरण के लिए यिन छुआन मैदान क्षेत्र में स्थित निंग श्या मान शहर वर्ष 1738 में चीन के छिंग राजवंश की सेना का ठिकाना था, जो ढलाई वाले क्षेत्र में स्थित था। वर्ष 1739 में यहां जबरदस्त भूकंप आया। शहर में सभी मकान ढह गए, जिसमें निंग श्या मान शहर और निचले क्षेत्र डूब गए। पूरा शहर पानी का एक बड़ा गड्ढा बन गया और इसका पुनःनिर्माण नहीं हो पाया। अंत में सरकार को सेना का ठिकाना अन्य जगह पर स्थानांतरित करना पड़ा। जबरदस्त भूकंप में इस क्षेत्र में स्थित पाओ फंग काउंटी भी पूरी तरह नष्ट हो गई। काउंटी बाढ़ के कारण जमीन के नीचे दबकर डूब गई, और पानी का गड्ढा और दलदल बन गई थी।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040