फ़ू वा पेइचिंग 2008 ऑलम्पिक का शुभंकर हैं। फ़ू वा का डिज़ाइन ऑलम्पिक की पांच कड़ियों से प्रेरित हो कर चीन की विशाल भूमि, बड़े पहाड़ों व लम्बी नदियों और लोगों के पसंदीदा जानवरों की आकृतियों के आधार पर किया गया है। फ़ू वा सारी दुनिया में जनता की मैत्री, शांति और सृजनात्मक भावना और मानव जाति व प्रकृति के बीच सामंजस्य की सुंदर अभिलाषा का प्रसार करते हैं। फ़ू वा में कुल पांच प्यारी गुड़ियां हैं। वे मछली, पांडा, तिब्बती नीलगाय, अबाबील और पवित्र ऑलम्पिक अग्नि के प्रतीकात्मक रूप में तैयार की गयी हैं। हरेक फ़ू वा का अपना-अपना प्यारा नाम है यानी “बेबे”, “चिंगचिंग”, “ह्वानह्वान”, “इंगइंग”, “नीनी”। चीनी परम्परा में बच्चे के प्रति प्रेम प्रकट करने के लिये शब्द को दुहरा किया जाता है। इसलिये उक्त पांच फ़ू वा के नामों का मिश्रित अर्थ है पेइचिंग आप का स्वागत करता है।

