-
तुम्हारी छोटी बहन क्या काम करती है? दूसरे लोगों से बात करते समय, शायद आप यह जानना चाहें कि वे क्या काम करते हैं। यदि आप किसी की छोटी बहन के काम के बारे में जानना चाहते हैं,तो चीनी में आप इस तरह पूछ सकते हैं:“你妹妹是做什么的?Nǐ mèimei shì zuò shénme de?” 你nǐ तुम या आप। 妹妹mèimei यानिकि छोटी बहन। 是shì का अर्थ है होना। 做zuò करना। 什么shénme का अर्थ है क्या। 的de यहां अव्यय शब्द है। यदि आप यह पूछना चाहते हैं कि“आप क्या काम करते हैं?” तो“你妹妹nǐ mèimei”की जगह“你nǐ” का इस्तेमाल करें।
-
तुम्हारे विचार में वह कैसी है? उस के काम के बारे में जानने के बाद आप उस के बारे में और जानना चाहते हैं,“तुम्हारे विचार में वह कैसी है”? तो चीनी में आप इसे ऐसे पूछ सकते हैं:“你觉得她怎么样?Nǐ juéde tā zěnmeyàng? 你nǐ का अर्थ है तुम या आप। 觉得juéde का चीनी बोलचाल की भाषा में अर्थ है विचार करना या सोचना”। 她tā यानिकि वह। 怎么样zěnmeyàng यानिकि कैसे। यहां 怎么样zěnmeyàng का प्रयोग किसी से उस के विचार जानने के लिए किया गया है।
-
वह बहुत सुन्दर है। वह बहुत स्मार्ट है। 她tā का अर्थ है वह। 很hěn का अर्थ है बहुत। 漂亮 piàoliang यानिकि सुंदर। 特别tèbié बहुत। 聪明 cōngming स्मार्ट।