-
मैच शुरू हो गया है!
खेल शुरू हो गया वाला वाक्य चीनी में ऐसा कहा जा सकता हैः 比赛开始了!
比赛 bǐsài, प्रतियोगिता, मैच, खेल।
开始 kāishǐ, शुरू होना, आरंभ करना।
了 le, क्रिया की समाप्ति को सूचित करने वाला निपात शब्द।
比赛开始了!मैच शुरू हो गया है!
-
कौन बनाम कौन?
谁 shuí, कौन, दूसरी टोन। आप बोलचाल भाषा में इसे 谁(shéi) भी उच्चारित कर सकते हैं।
和 hé, और।
谁 shuí, कौन।
比 bǐ, स्पर्धा करना। 谁和谁比? कौन बनाम कौन? यानी किस किस के बीच स्पर्धा हो रही है।
-
वह कितना अच्छा खेल रहा है!
他 tā, वह।
打 dǎ, यहां का अर्थ खेलना है।
真 zhēn, सचमुच।
好 hǎo, अच्छा।
他打得真好.वह सचमुच बहुत अच्छा खेल रहा है!
-
शाबाश, बहुत अच्छा शॉट!
“अच्छा शॉट” चीनी में कहता हैः 好球!
好 hǎo, अच्छा।
球 qiú, मूल अर्थ बोल। यहां का अर्थ है शॉट।
好球. अच्छा शॉट!
-
आप किस टीम के जीतने की आशा करते हैं?
你 nǐ, तुम, आप।
希望 xīwàng, आशा करना।
谁 shuí, कौन।
赢 yíng, जीतना।
你希望谁赢? आप किस टीम के जीतने की आशा करते हैं?