पाठ 66 स्वास्थ्य व व्यायाम पर बातचीत

 सीआरआई हेतु बातें
 
  • आप को कौन सा खेल पसंद है?
    你 nǐ, आप।
    喜欢 xǐhuan, पसंद।
    什么 shénme, कौन सा, क्या।
    运动 yùndòng, खेल, व्यायाम।
    你喜欢什么运动?आप को कौन सा खेल पसंद है?
  • क्या आप को तैरना आता है?
    你 nǐ, आप।
    会 huì, सकना, जानना, को करना आना। चीनी भाषा में "会 huì" का शब्द क्रिया के आगे प्रयाग किया जाता है जो कुछ करना जानने का अर्थ देता है।
    游泳 yóuyǒng, तैराकी, तैरना।
    你会游泳吗? क्या आप को तैरना आता है?
  • व्यायाम स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।
    चीनी में व्यायाम स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है का वाक्य हैः 运动有益于身体健康.
    运动 yùndòng, खेल, व्यायाम।
    有益 yǒuyì, लाभदायक, हितकारी।
    于 yú, के लिए, के प्रति।
    身体 shēntǐ, शरीर।
    健康 jiànkāng, स्वास्थ्य।
    运动有益于身体健康. खेल व्यायाम स्वास्थ्य के लिए हितकारी है।
  • मुझे बीच वालीबॉल खेलना पसंद है।
    沙滩 shātān,बीच, पुलिन।
    तैरने के बाद आप को बीच पर एक लोकप्रिय खेल खेलना जरूर पसंद होता है, जो बीच वालीबॉल कहलाता है। वालीबॉल चीनी में 排球 páiqiú, कहा जाता है और बीच वालीबॉल चीनी में 沙滩排球 shātān páiqiú है।
    我 wǒ, मैं।
    喜欢 xǐhuan, पसंद आना, पसंद करना।
    打 dǎ,मूल अर्थ मारना, यहां खेलना है।
    我喜欢打沙滩排球.मुझे बीच वालीबॉल खेलना पसंद है।