पाठ 5 मदद लेना

 सीआरआई हेतु बातें
 
  • क्या आप मेरी एक सहायता कर सकते हैं? यदि आप को किसी की सहायता की जरुरत पड़ती है तो हिन्दी में हम कहते हैं“क्या आप मेरी एक सहायता कर सकते हैं”? चीनी में आप कह सकते हैं“你能帮我一个忙吗?Nǐ néng bāng wǒ yígè máng ma?” 你nǐ यानिकि आप या तुम। 能néng सकना। 帮我bāng wǒ मेरी सहायता करना। 帮bāng सहायता करना। 我wǒ मैं। 一个yígè में 一yī का अर्थ है एक और 个gè एक अव्यय शब्द है। 忙máng सहायता। 吗ma प्रश्नवाचक वाक्य को इंगित करता है। 帮忙bāng máng का अर्थ है सहायता। 帮我一个忙bāng wǒ yígè máng मेरी एक सहायता करो। “你能帮我一个忙吗?Nǐ néng bāng wǒ yígè máng ma?”,क्या आप मेरी एक सहायता कर सकते हैं?
  • जरुर। चीनी में आप कह सकते हैं“当然可以。Dāngrán kěyǐ” 当然dāngrán का अर्थ है जरुर। 可以kěyǐ का अर्थ है कुछ कर सकना।
  • क्या आप मेरी एक फोटो खींचने में मदद कर सकते हैं? चीनी में आप इसे ऐसे कह सकते हैं: “能帮我照张相吗?Néng bāng wǒ zhào zhāng xiàng ma?” 能néng का अर्थ है सकना। 帮bāng यानिकि सहायता करना। 我wǒ मैं। 照相zhào xiàng फोटो खींचना। 张zhāng अव्यय शब्द है। फोटो खींचना चीनी में 照张相zhào zhāng xiàng। 吗ma एक निपात शब्द है।
  • क्या मैं आप की सहायता कर सकता हूं? “क्या मैं आप की सहायता कर सकता हूं?” चीनी में आप कह सकते हैं: “我能帮助你吗?Wǒ néng bāngzhù nǐ ma?” 我 wǒ मैं। 能néng सकना। 帮助bāngzhù सहायता करना। 你nǐ आप या तुम। 吗 ma यहां एक निपात है।