पाठ 3 जन्मदिन मुबारक

 सीआरआई हेतु बातें
 

चीन में उम्र पूछना बहुत सामान्य सी बात है। उम्र पूछने का मतलब है कि लोग आप की ओर ध्यान दे रहे हैं। उदाहरण के लिए, लोग इसी तरह वृद्धों की उम्र पूछते हैं: 您高寿(nín gāo shòu)?आप की दीर्घ उम्र कितनी है। इस वाक्य में वृद्धों के प्रति सम्मान प्रकट किया गया है। अब ज्यादा से ज्यादा चीनी युवक अपने काम में व्यस्त रहते हैं और उन के पास अपना जीवन साथी ढूंढ़ने का समय कम है। काम में वे संभवतः बहुत सफल हैं, फिर भी उन के मां-बाप उन पर कुछ न कुछ दबाव डालते हैं और उन से जीवन साथी ढूंढ़ने का अनुरोध करते रहते हैं। उक्त कारणों से वे लोग संभवतः अपनी उम्र के प्रति अपेक्षाकृत संवेदनशील हैं। इसलिए यदि लड़का और लड़की के बीच बहुत नज़दीकी संबंध नहीं है, तो एक दूसरे की उम्र नहीं पूछते।