- देखो
- पढ़ो
- अभ्यास करो
-
जन्मदिन मुबारक! इस बार हम एक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में जा रहे हैं। हिंदी में जन्मदिन के अवसर पर कहते हैं जन्मदिन मुबारक। चीनी में आप कह सकते हैं “祝你生日快乐!Zhù nǐ shēngrì kuàilè!” 祝zhù इस का अर्थ है अच्छी कामना करना। 你nǐ का अर्थ है तुम या आप। 生日shēngrì का अर्थ है जन्मदिन। वास्तव में 生shēng का अर्थ जन्म लेना होता है और 日rì का अर्थ है तारीख। एकसाथ रखने पर 生日shēngrì का अर्थ हुआ जन्मदिन। 快乐kuàilè का अर्थ है खुश। और इस का एक जवाब यह हो सकता है “谢谢 Xièxie” इसे हम ने पिछली बार पढ़ा था।
-
चियर्स! यह आम बात है कि हम जन्मदिन की पार्टी पर दोस्तों को बुलाते हैं और एक साथ जन्मदिन मनाते हैं। और जन्मदिन की पार्टी में शराब भी पी जाती है। इस असवर पर अंग्रेजी और हिंदी में कहते हैं चियर्स। चीनी में आप कह सकते हैं“干杯!Gān bēi!” 干gān” का अर्थ है सूखा और 杯 bēi है कप। 干杯gān bēi चियर्स। चियर्स के जवाब में चियर्स ही कहा जाता है।
-
आप का टेलीफोन नम्बर क्या है? पार्टी खत्म होने के बाद हम अपने मित्रों को विदा करेंगे, शायद आप कुछ मित्रों के फोन नम्बर लेना चाहें। ऐसी स्थिति में,आप कह सकते हैं“你的电话号码是多少?Nǐ de diànhuà hàomǎ shì duōshǎo?” 你的nǐde मतलब आप का। 电话diànhuà टेलीफोन। 号码hàomǎ का अर्थ है नम्बर। 电话号码diànhuà hàomǎ टेलीफोन नम्बर। क्या है चीनी में“是多少shì duōshǎo”। 你的电话号码nǐde diànhuà hàomǎ आप का टेलीफोन नम्बर। “你的电话号码是多少?Nǐ de diànhuà hàomǎ shì duōshǎo?”आप का टेलीफोन नम्बर क्या है?
-
एक-दो-तीन-चार-पांच-छह-सात-आठ 0 है líng, 1 है yī, 2 है èr, 3 है sān, 4 है sì, 5 है wǔ, 6 है liù, 7 है qī, 8 है bā, 9 है jiǔ, और 10 है shí उच्चारण: 8 और 9 चीनी में हैं bā और jiǔ. यदि इन्हें हम आगे-पीछे कर के लिखें तो ऐसे लिखे जाएंगे "jiǔ bā"इस का अर्थ हुआ बार!
-
Zhè shì wǒ mèimei. Jīntiān shì tā shēngrì.यह मेरी छोटी बहन है। आज इस का जन्मदिन है।
-
Zhù nǐ shēngrì kuàilè!तुम्हें जन्मदिन मुबारक!
-
Xièxie!धन्यवाद!