पाठ 28 रेल यात्रा

 सीआरआई हेतु बातें
 
  • क्या शांगहाई जाने के लिए 11 तारीख का रेल टिकट मिलता है? यदि आप रेल गाड़ी से शांगहाई जाना चाहते हैं और 11 तारीख का टिकट लेना चाहते हैं, तो आप चीनी में यह कह सकते हैं“有11号去上海的火车票吗?Yǒu shíyī hào qù Shànghǎi de huǒchēpiào ma?” क्या शांगहाई जाने के लिए 11 तारीख का रेल टिकट मिलता है? 有yǒu प्राप्त होना, मिलना। 十一号shíyī hào 11 तारीख। 去qù जाना। 上海Shànghǎi शांगहाई। 的de संज्ञा शब्द के बाद लगने वाला निपात। 火车票huǒchēpiào रेल-टिकट। 吗ma प्रश्नवाचक शब्द।
  • पहुंचने के बाद हमें फोन करें। जब आप के दोस्त यात्रा पर जाएंगे और आप उसे विदा दे रहे हैं, तो मौके पर आप ऐसा कह सकते हैं “到了给我们打电话。Dàole gěi wǒmen dǎ diànhuà”पहुंचने के बाद हमें फोन करें। 到了dàole पहुंच गया। 给gěi देना। 我们wǒmen हम। 给我们gěi wǒmen हमें देना। 打电话dǎ diànhuà टेलीफोन करना।
  • सफर सकुशल हो। "सकुशल यात्रा" चीनी में“一路平安。Yílù píng'ān” कहा जाता है। 一路yī lù पूरा रास्ता। 平安píng'ān शांतिपूर्ण।
  • कृपया बताएं कि डाइनिंग कार किस डिब्बे में है? यह चीनी वाक्य सीखना भी जरूरी है कि“请问餐车在几号车厢? Qǐngwèn cānchē zài jǐ hào chēxiāng?” कृपया बताएं कि डाइनिंग कार किस डिब्बे में है? 请问qǐngwèn कृपया मैं पूछ सकता हूं। 餐车cānchē डाइनिंग कार। 在zài पर, में। 几号jǐ hào किस नम्बर। 车厢chēxiāng रेल-डिब्बा।