पाठ 20 सेकन्ड हैन्ड बाज़ार

 सीआरआई हेतु बातें
 
  • कौन सा ब्रांड है? सुपरमार्केट में सर्वप्रथम आप को माल का ब्रांड पूछना चाहिए। इस मौके पर आप पूछ सकते हैं“这是什么牌子的?Zhè shì shénme páizi de?” 这 zhè यह। 是shì होना। 这是 zhè shì यह है। 什么shénme क्या, कौन सा। 牌子páizi ब्रांड। 什么牌子shénme páizi कौन सा ब्रांड। 的de निपात शब्द। “这是什么牌子的?Zhè shì shénme páizi de?” यह कौन सा ब्रांड है?
  • चीन का मशहूर ब्रांड है। आजकल आप देख सकते हैं कि बहुत से उत्पादों पर चीन निर्मित शब्द अंकित हुआ है। विदेशों में भी चीन निर्मित चीजें बिकती दिखाई देती हैं। चीन के बहुत से मशहूर उत्पाद जैसा कि “海尔Haier” विदेशों में काफी नामी बने हैं। चीन का मशहूर ब्रांड चीनी में कहा जाता है“中国名牌。Zhōngguó míngpái” 中国Zhōngguó चीन। 名牌míngpái प्रसिद्ध ब्रांड। “中国名牌。Zhōngguó míngpái” मशहूर चीनी ब्रांड।
  • इस में कुछ खराबी है। सैकंड हैंड बाजार में मोल-तोल किया जा सकता है। लेकिन मोल-तोल के भी कुछ हुनर होते हैं। उदाहरण के लिए, आप गौर से माल को देखते हुए उस में से खराबी ढूंढ निकालेंगे और बिक्रेता को दिखाते हुए कह सकते हैं“这儿有点儿毛病。Zhèr yǒu diǎnr máobìng”। 这儿 zhèr यहां, इस में। 有yǒu होना है। 点儿diǎnr कुछ, थोड़ा सा। 有点儿yǒu diǎnr थोड़ा कुछ होना है। 毛病máobìng खराबी। “这儿有点儿毛病。Zhèr yǒu diǎnr máobìng” इस में कुछ खराबी है।
  • अधिक से अधिक सौ व्यान। 最多zuìduō सबसे ज्यादा। 一百元 yìbǎi yuán सौ य्वान। “最多100元!Zuìduō yìbǎi yuán!” अधिक से अधिक सौ य्वान।