विनम्रता चीनी राष्ट्र की सुन्दर नैतिकता है। पुराने समय से चीन में एक कहावत है कि विनम्रता से लोगों को लाभ मिलेगा, जबकि अहं से नुकसान पहुंचेगा। यहां विनम्रता का अर्थ है दूसरे लोगों के सुझावों व आलोचना को स्वीकार करना। दूसरे लोगों से संपर्क करते समय हमें विनम्रता दिखानी चाहिए। दूसरों से प्रशंसा मिलते समय चीनी लोग अकसर बहुत विनम्रता दिखाते हैं और लोगों की प्रशंसा के जवाब में कहते हैं: “过奖了(guòjiǎng le)”、“我做得还很不够(wǒzuòdé hái hěn bùgòu)”、“哪里(nǎli)、哪里(nǎli)” इत्यादि । चीनी लोगों के विचार में जब एक आदमी के पास विनम्रता की नैतिकता होती है, तो दूसरे लोगों का सम्मान व स्वागत ज़रूर मिलता है। आधुनिक चीन में विनम्रता की नैतिकता अभी भी प्रचलित है, चूंकि विनम्र होने से लोग सफलता हासिल करते समय भी अपनी कमज़ोरियों को जान सकते हैं और निरंतर आगे बढ़ते रह सकते हैं।