चीनी पंचांग के अनुसार पहली जनवरी को वसंत त्योहार है और चीन का नव वर्ष भी है। वसंत त्योहार चीन का सब से भव्य व शानदार परम्परागत त्योहार होता है। चीनी परम्परा व रीति-रिवाज के अनुसार लोग वसंत त्योहार से पहले घरों की सफ़ाई करते हैं और सजावट भी करते हैं। मिसाल के लिए लोग द्वार पर 春联 (chūn lián) लगाते हैं, जिस पर नव वर्ष की शुभकामना के वाक्य लिखे रहते हैं। कुछ लोग द्वार पर लालटेन टांगते हैं और 福 (fú) शब्द या कुबेर देवता के चित्र भी लगाते हैं, जो सौभाग्य का प्रतीक है। वसंत के आगमन पर बुवाई और फ़सल का मौसम शुरू होगा। त्योहार के दौरान, चीनी लोग छुट्टियां मनाएंगे। अनेक लोग लम्बी छुट्टी के अवसर पर अपने पैतृक-घर वापस लौटते हैं, पर्यटन करते हैं और विभिन्न मेलों की गतिविधियों में भाग लेते हैं। इसलिए उस समय चीन में हवाई और रेल मार्ग का यातायात बहुत व्यस्त रहता है।

