विशेषज्ञों ने चॉपस्टिक व कांटे का अध्ययन किया था। उन में से कुछ लोगों के विचार में चीन कृषि प्रधान देश है, इसलिए मुख्य खाना वनस्पति है। खाने के समय चॉपस्टिक अधिक सुविधाजनक है। उधर पश्चिमी लोगों के पूर्वज चरवाहे थे। उन का मुख्य खाना मांस था। मांस खाने के लिए छुरी-कांटे का इस्तेमाल अधिक सुविधाजनक था। चीन में लोग एक साथ बैठ कर खाना पसंद करते हैं और चीन में खाना एक या कई प्लेटों में मेज़ पर रखा होता है और खाने वाले अपनी अपनी चॉपस्टिक से खाना उठा कर खाते हैं। क्योंकि चॉपस्टिक से अधिक खाना नहीं उठाया जा सकता, इसलिए सामूहिकता बनी रहती है और कोई भी एक खाने पर हावी नहीं होता। ध्यान देने की बात है कि चीन में चावल भरे कटोरे में चॉपस्टिक गड़ाना और चॉपस्टिक या चम्मच से कटोरी खटखटाना अशिष्टता माना जाता है।