पाठ 13 चीनी रेस्तरां में

 सीआरआई हेतु बातें
 
  • आप के यहां क्या विशेष खाना है ? चीनी रेस्तरां में हम आम तौर पर वेटर से पूछ लेते हैं“आप के यहां क्या विशेष खाना है?” क्योंकि चीन में कई तरह की विशेषताओं वाले रेस्तरां होते हैं। अलग-अलग रेस्तरां में अलग अलग तरह का खाना मिलता है, उदाहरण के लिये स्छवान का खाना तीखा होता है और शांगहाई का खाना मीठा। इसलिए आर्डर देने से पहले पूछ लेना बेहतर है। इस के लिए आप कह सकते हैं:“你们有什么特色菜?Nǐmen yǒu shénme tèsècài?”आप के यहां क्या विशेष खाना है?你们nǐmen आप, आप लोग। 有yǒu होना, मिलना। 什么shénme क्या, कौन सा। 特色tèsè विशेष। 菜cài व्यंजन या डिश।
  • आप को छुरी-कांटे की जरूरत है? चीनी लोग खाना खाने के लिए चापस्टिक का प्रयोग करते हैं। और चीनी रेस्तरां के डेबल पर आम तौर पर चापस्टिक रखी जाती है। यदि आप विदेशी हैं और रेस्तरां में खाने गए हैं, तो वेटर बहुधा आप को छुरी-कांटे परोस देते हैं और आप से पूछते हैं कि आप को छुरी-कंटे की जरूरत है कि नहीं? चीनी में इसे कहते है“你需要刀叉吗?Nǐ xūyào dāochā ma? ” 你nǐ आप। 需要xūyào जरूरी, चाहिए। 刀叉dāochā छुरी-कांटा। 吗ma प्रश्नवाचक शब्द।
  • कृपया क्या आप काली चाय लेंगे? चीनी चाय बहुत प्रसिद्ध है, भारत में भी दोस्त मिलते हैं तो चाय के लिए पूछना जरुरी होता है। चीनी में पूछना हो तो आप इस तरह पूछ सकते हैं:“请问你要红茶吗?Qǐngwèn nǐ yào hóngchá ma?” कृपया क्या आप काली चाय लेंगे? 请Qǐng कृपया। 问wèn पूछना। 请问Qǐngwèn कृपया क्या मैं पूछ सकता हूं। “请问Qǐngwèn”वाक्य के आरंभ में शिष्टाचार के लिए प्रयुक्त होता है। उदाहरण के लिए, 请问你叫什么名字?Qǐngwèn nǐjiào shénme míngzì? कृपया आप का नाम क्या है? 请问你做什么工作?Qǐngwèn nǐ zuò shénme gōngzuò? कृपया आप क्या काम करते हैं? 你nǐ आप। 要yào चाहना, मांगना। 红茶hóngchá काली चाय। 吗ma एक निपात है और यह प्रश्नवाचक वाक्य के अंत में प्रयुक्त होता है।
  • आओ बिल बांट लें। वर्तमान में चीनी युवा भी रेस्तरां में दोस्तों के साथ खाने के बिल को बराबर बांटना पसंद करते हैं। बिल को बांटने के लिए चीनी में आप कह सकते हैं“我们AA制吧。Wǒmen AAzhì ba” 我们Wǒmen हम। AA制AAzhì बिल बांटना। 吧ba यहां एक निपात है।