पाठ 11 शौक-रूचि के बारे में

 सीआरआई हेतु बातें
 
  • क्या इन दिनों आप व्यस्त हैं? 你nǐ का अर्थ है आप या तुम। 最近zuìjìn इन दिनों। 忙máng का अर्थ है व्यस्त। 吗ma एक निपात है,जिस से मालूम होता है कि वाक्य एक प्रश्न है।
  • आप की रुचियां क्या हैं? किसी की रुचियों का पता करने के लिए सही तरीका यही है कि आप सीधे उस से यह पूछें: “你的爱好是什么?Nǐ de àihào shì shénme? ” आप की रुचियां क्या हैं? 你的nǐ यानिकि आप की। 爱好àihào रुचि। 是shì है। 什么shénme क्या। 是什么shì shénme क्या है।
  • मुझे पढ़ना पसंद है। 我Wǒ यानिकि मैं। 喜欢xǐhuan का अर्थ है पसंद। 看书kàn shū किताब पढऩा। 我喜欢看书Wǒ xǐhuan kàn shū. मुझे पढ़ना पसंद है।
  • सप्ताहांत में आप अक्सर क्या करते हैं? 周末Zhōumò सप्ताहांत। 你nǐ आप या तुम। 一般 yìbān अक्सर। 干gàn करना। 什么shénme क्या। 干什么gàn shénme क्या करना।