पाठ 1 अभिवादन करना

 सीआरआई हेतु बातें
 
  • नमस्कार। चीनी भाषा में नमस्कार कहने के कई तरीके हैं। सब से प्रचलित रूप में 你好कहते है। 你 nǐ का अर्थ“आप”है। 好 hǎo का मतलब“अच्छा”है। पूरा वाक्यांश“आप-अच्छा”:你好Nǐ hǎo。你好 Nǐ hǎo किसी भी समय, किसी भी मौके पर और किसी भी व्यक्ति के प्रति बोला जा सकता है। यह अजनबी व परिचित दोनों के लिए प्रयोग किया जा सकता है। किसी के 你好 Nǐ hǎo कहने के जवाब में आप भी 你好 Nǐ hǎo कह सकते है। उच्चारण: 你 nǐ का उच्चारण हिन्दी में“नि” के बराबर है। 好 hǎo का उच्चारम“हाओ”के बराबर।
  • आप का नाम क्या है? यदि आप उस का नाम जानना चाहते हैं, तो आप पूछ सकते हैं: 你叫什么名字?Nǐ jiào shénme mínɡzi? 你 nǐ आप। 叫 jiào कहना। 什么 shénme का अर्थ क्या। 名字 mínɡzi नाम——你叫什么名字?Nǐ jiào shénme mínɡzi?आप का नाम क्या है? चीनी भाषा में आप का नाम क्या है के जवाब में आप कह सकते हैं“我叫 wǒ jiào”क्या क्या नाम, या सीधे अपना नाम बता सकते हैं।
  • यह मेरा नाम कार्ड है। वर्तमान चीन में लोगों की पहली मुलाकात के वक्त नाम कार्डों का आदान प्रदान किया जाता है। नाम कार्ड देते समय आप कह सकते हैं:这是我的名片。Zhè shì wǒ de mínɡpiàn.名片 mínɡpiàn का अर्थ है नाम कार्ड। 这 zhè का अर्थ यह। 是 shì होना। 我的 wǒ de मेरा। 这是我的 zhè shì wǒ de यह मेरा है। 名片 mínɡpiàn नाम कार्ड---这是我的名片。Zhè shì wǒ de mínɡpiàn.यह मेरा नाम कार्ड है।
  • 好久不见 Hǎo jiǔ bú jiàn.लम्बे समय से नहीं मिले हैं। यदि आप अपने मित्र से लम्बे समय से नहीं मिले हैं, तो चीनी में कह सकते हैं“好久不见 Hǎo jiǔ bú jiàn.”। इस का अर्थ है लम्बे समय से नहीं मिले हैं। 好久 hǎo jiǔ लम्बा समय।不 bù नहीं। 见 jiàn मिलना, देखना।