Web  hindi.cri.cn
    संडे की मस्ती 2016-10-23
    2016-10-23 19:38:23 cri

    अखिल- दोस्तों, यह था हमारा संडे स्पेशल। चलिए... दोस्तों, अभी हम चलते हैं अजीबोगरीब और चटपटी बातों की तरफ।

    (Music)

    अखिल- चलिए दोस्तों, अजीबोगरीब और चटपटी बातों के इस सेगमेंट में सबसे पहले बताता हूं कि चीन ने बनाई दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड रिंग

    जी हां दोस्तों, चीन के शंघाई में दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड रिंग बनाई गई है। मई में इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया। इसका वजन 82.2 किलोग्राम और कीमत 29.73 करोड़ रुपए है।

    यह रिकॉर्ड इससे पहले दुबई में प्रदर्शित 64 किलो की भारी सोने की अंगूठी का था। खबरों की मानें तो यह अंगूठी एक चीनी कंपनी ने बनाई है। इसके दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड रिंग करार देते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान दिया गया है। इसकी शुद्धता 99.99 फीसदी है।

    इससे पहले दुनिया की सबसे बड़ी अंगूठी को दुबई के डेरा गोल्ड सौक बाजार में पेश किया गया था। उस अंगूठी में 5.1 किलोग्राम के नगीने जड़े थे। 2000 में इसकी कीमत 5.47 लाख डॉलर थी जो तब बढ़कर 30 लाख डॉलर हो गई थी। 2000 में जब सोने की कीमत 250 डॉलर प्रति औंस थी, तब सऊदी अरब के आभूषण निर्माता तैयबा ने इसे बनाया था।

    सपना- चलिए, मैं अब बताने जा रही हूं कि दूसरे विश्व युद्ध की ब्रेक्रिंग न्यूज देने वाली पत्रकार ने मनाया अपना 105वां जन्मदिन

    दोस्तों, ब्रिटिश युद्ध पत्रकार क्लेयर होलिंगवर्थ ने सोमवार को अपना 105वां जन्मदिन मनाया। उन्हें दूसरे विश्व युद्ध के बारे में ब्रेक्रिंग न्यूज दिए जाने का श्रेय दिया जाता है।

    क्लेयर ने 1939 में द डेली टेलीग्राफ से पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा था। उन्होंने अपनी पहली नौकरी के हफ्तेभर में ही यह खबर दी थी कि जर्मनी के सैकड़ों टैंक पोलैंड की सीमा पर जमा हो गए हैं। वे हमले के लिए तैयार हैं।

    उन्होंने फिलीस्तीन, वियतनाम, अल्जीरिया, चीन और अदन में भी संघर्ष की रिपोर्टिग की। क्लेयर ने हांगकांग में विदेशी पत्रकारों के क्लब में दोस्तों और परिवार के साथ जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके जीवन पर आधारित नई किताब का विमोचन किया। इसे उनके प्रपौत्र पैट्रिक गैरेट ने लिखा है।

    उन्होंने दो बार शादी की और 1980 के दशक से हांगकांग में रह रही हैं। हालांकि क्लेयर दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला नहीं हैं। यह खिताब इटली की एम्मा मोरानो के पास है। वह इस समय 116 साल और 316 दिन की हैं। इनके बाद जमैका की वायलेट ब्राउन और जापान की नबी ताजीमा हैं। इनकी उम्र भी 116 साल है।

    अखिल- दोस्तों, इन दिनों चीनी में एक अनोखी शादी सुर्खियों में छाई हुई हैं; 114 साल की दुल्हन, और 71 का दूल्हा..!

    दोस्तों, चीन में इन दिनों एक शादी खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस शादी की खासियत ये है कि इसमें दूल्हा-दुल्हन दोनों बुजुर्ग हैं, साथ ही दुल्हन-दूल्हे से 43 साल बड़ी है। उम्र की तरह ही इन दोनों की लवस्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। इन कपल की पहली मुलाकात एक हॉस्पिटल में हुई थी, जहां दोनों के बीच पहली नजर का प्यार हो गया।

    चीन के शिन्च्यांग प्रांत के काशगर शहर में हुई इस शादी में दूल्हे की उम्र 71 साल है वहीं दुल्हन 114 साल की है। दूल्हे का नाम झेंग है। जिनका कहना है कि ये पहली नजर में प्यार का मामला है। झेंग के मुताबिक इनकी लव स्टोरी करीब साल भर पहले एक नर्सिंग होम में शुरू हुई थी, जब उन्होंने पहली बार अपनी प्रेमिका झेंग शुईंग को देखा था। लेकिन इसके बाद झेंग को अपनी प्रेमिका को शादी के लिए मनाने में करीब सालभर लग गया।

    इस शादी को लेकर दूल्हे का कहना है कि सच्चा प्यार आपको कभी भी मिल सकता है। इसे पाने की कोई उम्र नहीं होती। वहीं दुल्हन का कहना है कि शुरू में वे उम्र के इस पड़ाव में शादी के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थीं। वो भी तब जब दूल्हा उनसे 43 साल छोटा है। झेंग ठीक से चल नहीं पाते हैं। 20 साल की उम्र में एक ट्रेन एक्सीडेंट में उनके पैर खराब हो गए जिसके बाद उन्हें चलने में परेशानी होने लगी। इसी परेशानी की वजह से उनकी शादी भी नहीं हो पाई। झेंग पिछले कई सालों से एक सोशल वैल्फेयर सैटर में रह रहे हैं।

    झेंग के मुताबिक शुईंग ही वो पहली महिला है जिसने उनका ध्यान रखा। झेंग के मुताबिक 'शारीरिक रूप से कमजोर होने की वजह से कोई मुझसे शादी के लिए तैयार नहीं हुआ लेकिन शुईंग को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा कि मेरे पैर ठीक नहीं हैं, वहीं मुझे इस बात से कोई परेशानी नहीं है कि वे मुझसे 43 साल बड़ी हैं। इन दोनों की लव स्टोरी नर्सिंग होम से ही शुरू हुई थी, इसी वजह से दोनों ने शादी भी नर्सिंग होम में ही की। इस कपल ने स्थानीय गवर्नमेंट ऑफिस में अपनी शादी को रजिस्टर्ड भी करा लिया है।

    सपना- चलिए दोस्तों, अभी हम सुनते हैं यह हिन्दी गाना... उसके बाद आपके ले चलेंगे हमारे मनोरंजन के दूसरे सेगमेंट की तरफ...

    (Hindi Song)

    1 2 3 4
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040