Web  hindi.cri.cn
    आबा कांउटी में तिब्बती भाषा का मीडिल स्कूल का दौरा
    2015-06-19 20:05:50 cri

    स्कूल में परिश्रम पढ़ते हुए छात्र छात्राएं

    आबा कांउटी के तिब्बती भाषा वाले मीडिल स्कूल में कुल 32 कक्षाओं में 1900 से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं। देश की शिक्षा नीति के आधार पर अब स्कूल में विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और आवास निःशुल्क हैं। इसके साथ ही उन्हें हर महीने 230 युआन का भत्ता भी दिया जाता है। अभिभावकों को अपने बच्चे की पढ़ाई के लिए कुछ भी खर्च नहीं करना पड़ता है।

    इस तिब्बती भाषा के मीडिल स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी पढ़ाई के अवसर को मूल्यवान समझते हैं। वे कड़ी मेहनत से पढ़ाई करते हैं। तिब्बती लड़की देतो त्सो स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। उसने कहा:

    "हम हर दिन कड़ी परिश्रम करते हैं। मैं हर रोज आधी रात तक पाठ पढ़ती हूँ, और सुबह 3-4 बजे उठकर फिर से पढ़ाई करने लग जाती हूँ।"

    देतो त्सो के बराबर लड़की दे लांगत्सोंग की स्थिति समान है। उसका घर स्कूल से दूर है, इसलिए वह स्कूल में ही रहती है और मात्र सप्ताहांत में घर वापस जाती है। देलांग त्सोंग ने कहा:

    "मेरा घर स्कूल से 10 से अधिक किलोमीटर की दूरी पर है। आम तौर पर मैं पैदल ही घर वापस जाती हूं। कभी-कभार मेरे माता-पिता मुझे लेने के लिए स्कूल आ जाते हैं।"

    स्कूल में पढ़ने के लिए आए विद्यार्थियों की संख्या में लगातार वृद्धि होने के चलते क्लासरूम के अभाव वाली स्थिति सामने आ जाती है। शिक्षकों के कई दफ्तरों को भी क्लासरूम में बदलना पड़ जाता है। अध्यापकों को कभी-कभार बच्चों का गृहकार्य जांचने के लिए स्कूल के उद्यान में जाना पड़ता है। विद्यार्थियों को एक बेहतरीन शैक्षिक वातावरण मुहैया करवाने के लिए स्थानीय सरकार ने एक नए तिब्बती भाषा वाले मीडिल स्कूल को स्थापित करने के लिए धनराशि लगाई। नए स्कूल का निर्माण पूरा होने के बाद सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के अलावा अन्य सभी विद्यार्थी नए स्कूल में स्थानांतरण हो जाएंगे। विद्यार्थी देतो त्सो इसकी प्रतिक्षा में है। उसने कहा:

    "अभी नए स्कूल का निर्माण किया जा रहा है। बाद में हम वहां स्थानांतरण हो जाएंगे। हम बहुत उत्साहित हैं। हमें जल्द से जल्द नये स्कूल में जाने की जिज्ञासा है।"

    निर्माणाधीन नए स्कूल के स्थल पर कांउटी शिक्षा ब्यूरो के कर्मचारी लाई श्याओलिन संबंधित जांच करने में संलग्न हैं। उन्होंने कहा कि नए स्कूल के निर्माण का उद्देश्य मुख्य तौर पर आबा कांउटी में मीडिल स्कूली विद्यार्थियों के हाई स्कूल में दाखिला लेना है। क्योंकि वर्तमान में आबा कांउटी के अधिकांश हाई स्कूल विद्यार्थियों को कांउटी से बाहर हाई स्कूलों में जाना पड़ता हैं। इसकी चर्चा करते हुए लाई श्याओलिन ने कहा:

    "पहले स्थानीय विद्यार्थी यहां सिर्फ़ मीडिल स्कूल तक ही शिक्षा ग्रहण कर पाते थे। यदि उन्हें हाई स्कूल तक पढ़ना होता था, तो उसके लिए आसपास के माअर्खांग, होंग युआन और रोअर्गेई जैसे बड़े क्षेत्रों का रूख करना पड़ता था।"

    लाई श्याओलिन के मुताबिक नए स्कूल में 2 हजार से ढ़ाई हजार तक विद्यार्थी पढ़ सकते हैं। इसके निर्माण के पहले चरण में 8 करोड़ 50 लाख युआन की राशि लगाई गई। पूरी परियोजना के निर्माण में 15 करोड़ युआन की राशि की आवश्यकता है। निर्माणाधीन नए स्कूल में खेल का मैदान, नई इमारात और छात्रावास शामिल होंगे।

    1 2 3 4
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040