Wednesday   Apr 9th   2025  
Web  hindi.cri.cn
वूथुन वासियों की थांगखा अर्थव्यवस्था
2015-04-24 20:50:04 cri

ऊपरी वुथुन गांव और निचले वुथुन गांव के बीच कुछ सौ मीटर लम्बी सड़क के दोनों तट पर विभिन्न तरह के थांगखा स्टूडियो नज़र आते हैं, स्टूडियो में चित्रकार कपड़े के सामने बैठते हुए ध्यान से चित्रण कर रहे हैं। वूथुन गांव में आम तौर पर हर परिवार में थांगखा चित्रित किया जाता है। निचले वुथुन गांव के प्रधान छाईरांग तांगचो ने जानकारी देते हुए कहा कि थांगखा स्थानीय गांववासियों की आय का प्रमुख स्रोत है।

"हमारे यहां लोग मुख्य तौर पर थांगखा चित्र बनाते हैं। इसके साथ ही बुद्ध मूर्ति, त्वोश्यो और नक्काशी भी की जाती है। इनमें थांगखा का पैमाना सबसे बड़ा है। पहले गांव वासी खेती का काम करते थे, जिससे कम आय होती थी। लेकिन आज हमारी प्रमुख आय थांगखा से आती है।"

ध्यान रहे, निचले वुथुन गांव के प्रधान छाईरांग तांगचो के कथन में त्वोशो एक किस्म वाला थांगख भी है, जो रंगीन कपड़े के टुकड़ों से कैनवस पर चिपके हुए थांगखा चित्र हैं, न कि चित्रित किया गया थांगखा।

छाईरांग तांगचो ने कहा कि हाल के दस से अधिक सालों में थांगखा गांव वासियों की प्रमुख आय बन चुकी है। लेकिन दस से अधिक साल पहले चित्रकारों को मठों में थांगखा चित्र बनाने पड़ते थे, घर में कम थांगखा बेचे जाते थे। उनका कहना है:

"पहले हर परिवार में थांगखा बेचा जाना असंभव था। थोड़ा कुछ मशहूर चित्रकार मठ में रंगीन चित्र बना सकते थे। मठ में इस प्रकार का कार्य मात्र मशहूर चित्रकार कर सकते थे। दूसरे आम चित्रकारों को ऐसा मौका नहीं मिल पाता था। इस तरह वे कम आय हासिल करते थे।"

छाईरांग तांगचो ने कहा कि हाल के वर्षों में थांगखा चित्रों की बिक्री अधिक होने लगी है। ज्यादा से ज्यादा देसी-विदेशी पर्यटक थांगखा खरीदने यहां आते हैं। वूथुन वासि अपने घर में ही थांगखा बेच सकते हैं। उन्होंने कहा:

"वसंत त्योहार के समय भीतरी क्षेत्र के दूसरे प्रांतों और शहरों तथा विदेशी पर्यटक यहां आते हैं। हर परिवार में थांगखा बेचे जा सकते हैं।"

पर्यटक वुथुन गांव आने के अलावा, यहां बनाए गए थांगखा चित्र दूसरे स्थलों के दुकान मालिकों को भी आकर्षित करते हैं। हमारे संवाददाता की मुलाकात वुथुन गांव सड़क पर थांगखा बेचना वाले दुकान मालिक से हुई, जो पूर्वी चीन के शानतोंग प्रांत से यहां थांगखा खरीदने आया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष वह कई बार वुथुन गांव आकर घर-घर में थांगखा चित्र इक्ट्ठा करता है। इस दुकान मालिक के मुताबिक शानतोंग में कई अमीर लोग थांगखा चित्र खरीदना चाहते हैं।

"कुछ अमीर लोग थांगखा चित्र खरीदना पसंद करते हैं। वर्तमान में चीन में कई लोग पारंपरिक चित्रों और हस्तलिपियों, सुप्रसिद्ध कलाकारों के चित्रों और हस्तलिपियों को जमा करने में रूचि रखते हैं।थांगखा चित्र दूसरे चित्रों की तुलना में अधिक रहस्यमय होते हैं। इस तरह ज्यादा से ज्यादा लोगों की थांगखा संग्रह करने में दिलचस्पी बढ़ गई है।"

1 2 3 4
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040