Web  hindi.cri.cn
    छिंगहाई झील के पास तिब्बती चरवाहे का नया जीवन
    2015-01-09 19:55:09 cri

     तिब्बती युवा चानकोंगच्वे और पत्नि

    चानकोंगच्वे अपने परिजनों के साथ

    तिब्बती युवा चानकोंगच्वे की तरह छिंगहाई झील के नजदीक कई परिवार रहते हैं। धीरे-धीरे वे पशुपालन के साथ-साथ दूसरा व्यवसाय भी करने लगे हैं। पहले ये तिब्बती लोग छिंगहाई झील के नज़दीक क्षेत्र में रहते थे, लेकिन अब वे वहां से पहाड़ के ढलान वाले इलाके में रहने लगे हैं, और झील से दूर स्थित घास के मैदान में पशु पालने लगे हैं। अब क्यों ज्यादा से ज्यादा लोग पर्यावरण संरक्षण के बारे में सोचते हैं। इस पर छिंगहाई झील पर्यटन क्षेत्र के संरक्षण और प्रयोग प्रबंधन ब्यूरो के अधीन पर्यटन प्रबंधन विभाग के उप प्रधान छन देह्वेई ने बताया कि वर्तमान में चाहे सरकार हो, या आम चरवाहे, सब लोगों को मालूम है कि विकास की पूर्वशर्त पारिस्थितिकी और पर्यावरण संरक्षण है। वे कहते हैं:

    "अब हम पारिस्थितिकी संरक्षण पर सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं, फिर पर्यटन का उचित विकास। मेरा विचार है कि एकीकृत परियोजना तैयार कर संरक्षण किया जाना चाहिए।"

    चरवाहों के उत्पादन के तरीके में परिवर्तन के चलते एक तरफ़ स्थानीय पारिस्थितिकी और पर्यावरण संरक्षण में योगदान होता है, दूसरी तरफ़ इस क्षेत्र में पर्यटन अर्थव्यवस्था के विकास में भी योगदान मिला है। पर्यटन अर्थव्यवस्था के विकास से स्थानीय तिब्बती लोगों को अधिक आर्थिक लाभ मिला। छन देह्वेई ने कहा:

    "छिंगहाई झील का पर्यटन प्रबंधन ब्यूरो ग्रामीण पर्यटन के विकास पर बहुत ध्यान देता है। हर साल छिंगहाई झील के पर्यटन टिकट की आय में से 10 से 15 प्रतिशत का प्रयोग झील के आसपास दसेक गांवों और कस्बों की सहायता में किया जाता है। ब्यूरो के समर्थन से छिंगहाई झील की सैर करने आए पर्यटकों को खाने, पीने और रहने की सुविधा मिली। इस झील के आसपास बसे नागरिकों में 97 प्रतिशत तिब्बती लोग हैं। ग्रामीण पर्यटन के विकास से उनके जीवन में भी सुधार होता है।"

    दोस्तो, पर्यटन के विकास से छिंगहाई झील के स्थानीय आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिला है। स्थानीय तिब्बती लोगों के तीसरे व्यवसाय के प्रति सरकार के समर्थन से इसी क्षेत्र के अधिक से अधिक तिब्बती परिवारों का जीवन खुशहाल हो गया है। चानकोंगच्ये के अनुसार उसका ग्रामीण पारिवारिक होटल और रेस्टोरेंट से प्रति साल एक लाख युआन का मुनाफ़ा मिला है, जो मात्र पशुपालन करने से कहीं ज्यादा है। खुशी बात यह है कि अल्पसंख्यक जातीय क्षेत्रों में आर्थिक विकास के समर्थन के लिए सरकार ने उदार नीतियां अपनाईं, रेस्टरांट और हॉटल से प्राप्त आयों का कर वह नहीं वसुलता। तिब्बती बंधु चानकोंगच्ये ने कहा कि छिंगहाई झील के पर्यटन विकास के चलते उनके परिवार का जीवन दिन ब दिन अच्छा हो रहा है। वह यहां के संरक्षण और विकास को आगे बढ़ाने को तैयार है। उसे आशा है कि विश्व के विभिन्न स्थलों से आए दोस्त छिंगहाई झील का सुन्दर दृश्य देखने आएंगे। उन्होंने तिब्बती भाषा में लोगों का स्वागत करते हुए कहा:"मैं आशा करता हूँ कि दुनिया के विभिन्न जगहों के दोस्त हमारे यहां सुन्दर छिंगहाई झील देखने आएंगे।"


    1 2
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040