Web  hindi.cri.cn
    छिंगहाई झील के पास तिब्बती चरवाहे का नया जीवन
    2015-01-09 19:55:09 cri

    छिंगहाई झील का दृश्य

    छिंगहाई झील छिंगहाई तिब्बत पठार के उत्तर पूर्व में स्थित है,जो छिंगहाई प्रांत की राजधानी शी निंग से 150 किलोमीटर दूर स्थित है। झील का क्षेत्रफल 4500 वर्ग किमी. है, जिसे"छिंगहाई तिब्बत पठार का हृदय"माना जाता है, यह झील पश्चिमी चीन के पारिस्थितिक संतुलन में अहम भूमिका निभाती है। नीला आसमान, ऊंचे पहाड़, विशाल झील और हराभरा घास का मैदान मनमोहक लगता है। इधर के सालों में तमाम देशी विदेशी पर्यटक यहां पहुंचे।

    छिंगहाई झील के पास तिब्बती चरवाहे पीढ़ी दर पीढ़ी रहते हैं। पर्यटन स्थल के विकास के चलते स्थानीय चरवाहों के जीवन में परिवर्तन आया है। इसके साथ ही छिंगहाई झील के पारिस्थितिक पर्यावरण संरक्षण करने और उचित तरीके से इसके विकास से स्थानीय सरकार और नागरिकों का ध्यान केंद्रित होता है।

    26 वर्षीय तिब्बती युवा चानकोंगच्ये का घर छिंगहाई झील के दक्षिणी भाग में है। दूसरे छिंगहाई झील वासियों की तरह उसने भी छह-सात साल की उम्र से ही पशुपालन का काम शुरू किया। घर में पाले हुए बकरों और भेड़ों की संख्या कुछ हज़ार थी। कुछ साल पूर्व देश में पशुपालन के बदले पुनः घास उगाए जाने की परियोजना लागू हुई। चानकोंगच्ये ने पशुओं की संख्या में कमी की। इस तरह उसके पास अधिक समय होने लगा। इस पर उनसे अपने जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश की। इसकी चर्चा में उसने कहा:

    "पहले घर की पूरी आय गाय-भेड़ पालन से होती थी। मैंने अपने पड़ोसी केसाथ पहाड़ की तलहटी में एक होटल और रेस्टोरेंट खोला। पशुपालन के साथ-साथ सब्जी भी उगाता हूं। अब कमाई का जरिया बढ़ गया है। अब मेरे पास कुल 600 भेड़ और 60 गाय हैं। जबकि करीब 30 हेक्टेयर में सब्जी उगाता हूं। परिवार का जीवन दिन ब दिन बेहतर हो रहा है।"

    1 2
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040