Web  hindi.cri.cn
    स्छ्वान और तिब्बत राजमार्ग पर वृद्ध साइकिल टीम
    2014-05-03 20:24:21 cri

    तीन सेवानिवृत्त वृद्ध लोग जिनकी औसत उम्र 60 से अधिक है। रिटायरमेंट के बाद आरामदायक जीवन बिताने की जगह इन तीनों ने ही मिलकर साईकिल के सफर से तिब्बत की राजधानी ल्हासा तक की यात्रा का प्लान बनाया।

    20 दिनों की तैयारी के बाद तीन वृद्ध साईकिल चलाकर दक्षिण पश्चिमी चीन के स्छ्वान प्रांत की राजधानी छङतु से रवाना हुए। योजनानुसार वे 25 दिनों तक लगाकर साइकिल चलाकर 2 हज़ार किलोमीटर का सफर तय कर तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा तक पहुंचेंगे। स्छ्वान-तिब्बत नम्बर 318 राजमार्ग छङतु से ल्हासा तक का प्रमुख मार्ग है, जिसे चीनी नेटिजनों ने सबसे सुन्दर चीनी राजमार्ग कहा है। अधिकांश साइकिल यात्रियों को इस राजमार्ग से तिब्बत जाना बहुत अच्छा लगता है, रास्ते में सुन्दर प्राकृतिक दृश्य उनके लिए सबसे अच्छे ईनाम हैं। लेकिन इसके साथ ही इस राजमार्ग की स्थिति जटिल भी है, जो साइकिल चलाने वाले यात्रियों के लिए चुनौतियां खड़ी करती है। बहुत लम्बा रास्ता, समुद्र तल से लगातार बढ़ रही ऊंचाई, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से गुजरना, अचानक ही खराब मौसम का सामना करना...... इतनी चुनौतियों का मुकाबला करना इस वृद्ध साइकिल टीम के सदस्यों के लिए भारी मुश्किल है, क्या वे कठिनाईयों को दूर कर अंत में सही सलामत ल्हासा तक पहुंच सकेंगे ?तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की यात्रा के दौरान हमारे संवाददाता की मुलाकात इस वृद्ध साइकिल टीम से हुई। टीम के सदस्य फांग ख्वनयुआन ने कहा:"कल हमने समुद्र तल से 4298 मीटर की ऊंचाई वाले चेडो नाम के पर्वत पर चढ़ाई की और आज हम समुद्र तल से 4400 से अधिक मीटर ऊंचे काओअरसी पर्वत की चढ़ाई करेंगे।"

    1 2 3
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040