Web  hindi.cri.cn
    हुलंबेअर का विशेष व्यंजन
    2014-03-17 10:41:40 cri

     

    सीमांत क्षेत्र का स्वादिष्ट रूसी खाना

    उत्तरी चीन के भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश के हुलंबेअर मैदान स्थित मानचोली शहर में आने के बाद शायद आपको लगे कि आप रूस पहुंच गए हैं। मैनजोली शहर में इधर-उधर रूसी शैली की इमारतें देखने को मिलती हैं। रूस से आए बस और ट्रक किसी रुकावट के बिना यहां आते-जाते हैं। अधिकतर रूसी लोग इस शहर में रहते हैं और रूसी रेस्टोरेंट भी आसानी से मिल जाते हैं।

    हुलंबेअर के अरकुना प्रसिद्ध सीमावर्ती शहर है, जो रूस के साथ समुद्र से विभाजित होता है। चीन और रूस की संस्कृतियां अरकुना में मिलती हैं। यहां आप बड़े ब्रेड जैसे विशेषता वाले रूसी खाने का स्वाद चख सकते हैं।

    मारिया रेस्तरां मैनजोली में सबसे मशहूर रूसी रेस्तरां है, जहां आप रूसी शैली के भोजन का आन्नद उठा सकते हैं। ब्रेड के अलावा, स्वनिर्मित वाईन, सूप, मीट लोफ़ और मैश्ड आलू भी बहुत लोकप्रिय हैं।

    1 2 3 4 5
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040