• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2007-02-05 17:30:51    
छैठा एशियाई शीतकालीन खेल समारोह सम्पन्न हुआ

cri

छैठा एशियाई शीतकालीन खेल समारोह फ़रवरी की 4 तारीख को उत्तर-पूर्वी चीन के छांगछुङ शहर में सम्पन्न हुआ। चीनी राज्य परिषद के प्रधान मंत्री श्री वन च्या पाओ ने समापन रस्म में भाग लिया और इस खेल समारोह को खत्म करने की घोषणा भी की। इस बार के एशियाई शीतकालीन खेल समारोह में चीनी प्रतिनिधि मंडल 19 स्वर्ण, 19 रजत व 23 कांस्य पदक के अंक से स्वर्ण पदक तालिका व पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा। जापान, कोरिया गणराज्य व कजाकिस्तान क्रमशः दूसरे, तीसरे व चौथे स्थान पर रहे। जापान में आयोजित पांचवें एशियाई शीतकालीन खेल समारोह में चीनी प्रतिनिधि मंडल तीसरे स्थान पर रहा। इस बार का खेल समारोह एक हफ्ता रहा, जिसने एशिया के 45 देशों व क्षेत्रों से आए लगभग एक हजार खिलाड़ियों को आकर्षित किया। अगली बार का खेल समारोह वर्ष 2011 में कजाक की राजधानी अल्मा-अता में आयोजित होगा।