Friday   may 30th   2025  
Web  hindi.cri.cn
पेइचिंग-शांगहाई हाई स्पीड रेल लाइन पर ईएमयू फूशिंग 350 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेगी
2017-08-21 16:38:20 cri


चीनी रेलवे निगम से मिली खबर के अनुसार चीनी रेलवे की नई ट्रेन संचालन सारणी 21 सितंबर को लागू की जाएगी। इस संचालन सारणी में कुछ रेल लाइनों पर यात्री ट्रेनों और रेलवे वैगनों की संख्या बढ़ाई गई है। उस समय ईएमयू फूशिंग सबसे पहले पेइचिंग-शांगहाई हाई स्पीड रेल लाइन पर 350 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेगी, तब चीन में उच्च गति रेल व्यापार संचालन की गति विश्व में सबसे तेज़ होगी।

पिछले महीने ईएमयू फूशिंग ने पेइचिंग-शांगहाई हाई स्पीड रेल लाइन पर 350 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने का परीक्षण किया। वैज्ञानिक प्रमाण और व्यापक मूल्यांकन की व्यापक व्यवस्था पारित हुई, जिससे यह जाहिर है कि पेइचिंग-शांगहाई हाई स्पीड रेल लाइन पर 350 किलोमीटर प्रति घंटे की गति वाली गाड़ी चल सकती है। 21 सितंबर से ईएमयू फूशिंग की 7 गाड़ियां इस हाई स्पीड रेल लाइन पर 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

(वनिता)

1  2  3  
आप  की  राय  लिखें
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040