|
छ्वानचो में दक्षिणी श्याओ लिन वूशू का प्रदर्शन
दक्षिण चीन के फ़ूच्यान प्रांत में छ्वानचो शहर समुद्री रेशम मार्ग का सबसे प्रतिनिधित्व वाला बंदरगाह है। वह प्राचीन काल में थांग राजवंश में चार बड़े बंदरगाहों में से एक था। सोंग राजवंश और युआन राजवंश में यह शहर"पूर्व में प्रथम बड़ा बंदरगाह"के नाम से जाना जाता था। पूर्व और पश्चिम के बीच व्यापारिक केंद्र के अलावा, छ्वानचो शहर सभ्यता और संस्कृति के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण रास्ता भी था। 1300 से अधिक सालों में इस शहर में मिन-नान संस्कृति का लगातार विकास हुआ है और कई मूल्यवान सांस्कृतिक अवशेष सुरक्षित हैं।वर्तमान में छ्वानचो शहर में विश्व स्तरीय गैर-भौतिक सांस्कृतिक अवशेषों की सूची में 4, राष्ट्रीय स्तर के गैर-भौतिक सांस्कृतिक सूची में 31 इकाइयां उपलब्ध हैं।
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|
![]() |
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved. 16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040 |