Wednesday   may 21th   2025  
Web  hindi.cri.cn
रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिले शी चिनफिंग
2017-06-09 10:26:34 cri


चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग 8 जून को अस्ताना में रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन से मुलाकात की।

शी चिनफिंग ने कहा कि कुछ समय पूर्व मैंने राष्ट्रपति पुतिन के साथ"एक पट्टी एक मार्ग"अंतरराष्ट्रीय सहयोग शिखर मंच के दौरान वार्ता की और महत्वपूर्ण आम सहमतियां हासिल कीं। वर्तमान जटिल अंतरराष्ट्रीय स्थिति में चीन-रूस संबंध का बेहतर विकास हो रहा है, जो अपने-अपने देश के विकास और विश्व शांति, स्थिरता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

शी चिनफिंग ने बल देते हुए कहा कि शांगहाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के सामने विकास का नया मौका और चुनौतियां मौजूद है। चीन और रूस को आपसी संपर्क और समन्वय मज़बूत करना चाहिए, "शांगहाई भावना"के आधार पर संगठन के सदस्यों के बीच एकता और सहयोग को सुदृढ़ करना चाहिए। क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को बनाए रखते हुए वास्तविक सहयोग को मज़बूत करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में शांगहाई सहयोग संगठन की प्रभाव-शक्ति को और बढ़ानी चाहिए, और अफ़गानिस्तान में शांति और सुलह की प्रक्रिया में एससीओ की अधिक भूमिका निभानी चाहिए। अस्ताना शिखर सम्मेलन के बाद चीन एससीओ का अध्यक्ष देश बनेगा, तो चीन रूस समेत विभिन्न पक्षों के साथ मिलकर घनिष्ठ संपर्क और सहयोग कायम रखना चाहता है, एससीओ के भीतर विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को सर्वांगीण तौर पर गहराते हुए इस संगठन के नए विकास को समान रुप से आगे बढ़ाना चाहता है।

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस और चीन घनिष्ठ उच्च स्तरीय आवाजाही को बरकरार रखना बहुत महत्वपूर्ण है। वर्तमान जटिल अंतरराष्ट्रीय स्थिति में रूस और चीन को संपर्क और समन्वय मज़बूत करना चाहिए, ताकि वैश्विक और क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सुरक्षा की रक्षा की जा सके। रूस संबंधित विभिन्न पक्षों के साथ मिलकर शांगहाई सहयोग संगठन के सदस्यों में एकता और सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए समान प्रयास करना चाहिए, ताकि अंतरारष्ट्रीय मामलों में एससीओ का प्रभाव और फैल सके।

(श्याओ थांग)

1  2  
आप  की  राय  लिखें
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040