Web  hindi.cri.cn
"भारत में चीनी कहानी की यात्रा"बजाती है मित्रता की धुन
2017-03-17 09:12:53 cri

संगीतकार ल्यू य्वेनिंग और भारतीय संगीतकारों के साथ धुन बजाते हुए

चीनी और भारतीय संगीतकारों का संयुक्त प्रदर्शन मौजूदा संगीत सभा का एक खास पहलु है। संगीतकार ल्यू य्वेनिंग ने बताया कि हालांकि दोनों देशों के संगीतकार आमतौर पर बहुत व्यस्त रहते हैं, लेकिन वे मौजूदा संगीत सभा में अच्छी तरह प्रदर्शन करने के लिए करीब दो हफ्ते से लगातार लगन के साथ धुनें तैयार करते थे। उन्होंने कहा:

"यह चीनी और भारतीय संगीतकारों का मिलाजुला प्रदर्शन है, जिसने चीनी पारंपरिक संगीत, आधुनिक संगीत और चीनी-भारतीय मिश्रित संगीत की रचनाओं को लोगों तक पहुंचाया है। इस संगीत सभा के लिए हमने खूब तैयारी की थी। मुझे लगता है कि मौजूदा संगीत सभा चीनी और भारतीय संस्कृति के मेलजोल का महत्वपूर्ण उदाहरण है।"

भारतीय संगीतकार तरुण भट्टाचार्य संगीत सभा में प्रोफेसर ल्यू य्वेनिंग के साथ चीनी-भारतीय मिलेजुले संगीत की धुन बजाई। तरुण चीनी संस्कृति के दिवाने हैं और उन्होंने कई बार चीन की यात्रा बी की है। चीन की झलक की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा:

"मुझे इस रात आयोजित हुई संगीत सभा बहुत पसंद है। यह मेरे लिए एक कभी न भूलने वाला अनुभव भी है। हर बार चीनी संगीतकारों के साथ मिश्रित संगीत रचना प्रदर्शन के दौरान मैं बहुत उत्तेजित हो जाता हूं। मैं चीनी संगीत का दीवाना हूँ और मैं चीनी लोगों से बहुत प्यार भी करता हूँ। चीनी लोग बहुत मित्रवत ही नहीं, बल्कि बहुत अच्छे हैं। मैं इस रात्रि संगीत सभा के प्रदर्शन का आनंद ले रहा था।"

कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजधानी है, जिसे भारत की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। यहां कई चीनी संस्कृति के युवा प्रेमी इक्ट्ठे हुए हैं। चीनी भाषा और संस्कृति केंद्र के प्रधान आयन दास उनमें से एक हैं। उनके विचार में पश्चिम बंगाल की जनता को चीनी संस्कृति में बहुत रूचि है। इधर कुछ सालों में भारत और चीन के बीच सांस्कृतिक आदान प्रदान लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। आयन दास ने कहा:

"मेरा विचार है कि पश्चिम बंगाल आसानी चीनी संस्कृति को स्वीकार कर सकता है। कारण है कि हमारा प्रदेश भारत की संस्कृति का प्रदेश है, जहां कई पारंपरिक संस्कृतियां सुरक्षित रहती आई हैं। कोलकाता में चीनी कौंसुलेट ने कई पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन किया था। उधर पश्चिम बंगाल की सरकार को भी चीनी संस्कृति के प्रसार-प्रचार में रुचि है। हमारे प्रदेश में कई बार चीनी फिल्म उत्सव और चीनी पुस्तक मेले का आयोजन हो चुका है। मुझे लगता है कि ये सांस्कृतिक मेलजोल वाली गतिविधियां का दोनों देशों के लोगों के लिये बहुत अच्छी बात है।"

1 2 3
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040