Web  hindi.cri.cn
वर्ष 2015 में आर्थिक सामाजिक विकास स्थिरता के साथ आगे बढ़ाई गई
2016-03-05 09:57:59 cri

चीनी प्रधानमंत्री ली ख छ्यांग ने 5 मार्च को प्रस्तुत सरकारी कार्य रिपोर्ट में कहा कि बीते एक वर्ष में चीन ने कई कठिनाईयों और गंभीर चुनौतियों का सामना किया। शी चिनफिंग की प्रधानता वाली चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के नेतृत्व में विभिन्न जातियों की जनता ने दृढ़ विश्वास और अद्वितीय साहस के साथ मुश्किलों को दूर कर तरक्की हासिल की। आर्थिक सामाजिक विकास स्थिरता के साथ आगे बढ़ रही है। देश में इस वर्ष के लिए बनाए गए प्रमुख लक्ष्यों को साकार किया गया। सुधार, खुलेपन और समाजवादी आधुनिकीकरण निर्माण में नई महत्वपूर्ण सफलताएं मिलीं।

आर्थिक प्रचालन उचित दायरे में नियंत्रित हुआ है। जीडीपी 677 खरब युआन तक पहुंची, जिसकी वृद्धि दर 6.9 प्रतिशत रही। जो विश्व के प्रमुख आर्थिक समुदाय में अग्रिम पंक्ति में है।

ढांचागत परिवर्तन में सक्रिय प्रगति मिली। सेवा उद्योग का देश की जीडीपी में अनुपात 50.5 प्रतिशत तक पहुंचा। आर्थिक वृद्धि में उपभोग की योगदान दर 66.4 फ़ीसदी तक पहुंची।

नवाचार विकास रणनीतिक लगातार आगे बढ़ा। इन्टरनेट और विभिन्न व्यवसायों के मिश्रण में तेज़ी आई। नवोदित उद्योग की तेज़ वृद्धि हुई। नागरिकों की उद्यमिता का जोरदार विकास हुआ। पिछले वर्ष नव पंजीकृत उद्योगों की वृद्धि दर 21.6 प्रतिशत रही।

जन जीवन में और सुधार आया। देश में नागरिकों की औसत आय की वृद्धि में 7.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो आर्थिक वृद्धि से अधिक रही। 6 करोड़ 43 लाख 40 हज़ार ग्रामीण जनसंख्या की पेयजल सुरक्षा के मुद्दे का समाधान किया गया। गरीबी उन्मूलन पर ज़ोर दिया गया और गांव में गरीब जनसंख्या 1 करोड़ 44 लाख 20 हज़ार कम हुई।

(श्याओ थांग)

1 2 3 4
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040