Saturday   may 3th   2025  
Web  hindi.cri.cn
ले यूछंग ने किया बोधगया स्थित चीनी मंदिर का दौरा
2015-11-13 12:45:26 cri

भारत स्थित चीनी राजदूत ले यूछंग ने 11 नवंबर को बोध गया स्थित चीनी ताच्वे मंदिर का दौरा किया और चीन व भारत के बीच बौद्ध धार्मिक सांस्कृतिक आवाजाही विषय को लेकर ताच्वे मंदिर के मठाधिश आचार्य शी तुनमान के साथ विचार-विमर्श किया।

ले यूछंग ने कहा कि चीन और भारत विश्व में प्राचीन सभ्यता वाले देश हैं। इतिहास में दोनों देशों के बीच घनिष्ठ आवाजाही बरकरार रही और गहरा सांस्कृतिक संबंध कायम रहा। चीन और भारत के बीच बौद्धिक सांस्कृतिक आवाजाही का इतिहास 2000 से अधिक वर्ष पुराना है। नई परिस्थिति में दोनों देशों को पारंपरिक मैत्री को विरासत में पाते हुए उसका आगे विकास करना चाहिए। ताकि बौद्धिक सांस्कृतिक आदान-प्रदान मज़बूत करते हुए द्विपक्षीय मानविकी आवाजाही में नए विषय जोड़े जा सकें।

चीनी ताच्वे मंदिर की स्थापना 20वीं सदी के शुरुआत में हुई, जो बोध गया में एकमात्र चीनी बौद्ध धर्म मंदिर है।

(श्याओ थांग)

आप  की  राय  लिखें
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040