|
चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग 22 अक्तूबर को लंदन में अखिल ब्रिटेन कंफ्यूशियस कॉलेजों और कंफ्यूशियस कक्षाओं के वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में शरीक हुए।
शी चिनफिंग ब्रिटेन के ड्यूक ऑफ यॉर्क राजकुमार एंड्रयू के साथ अखिल ब्रिटेन कंफ्यूशियम कॉलेजों और कंफ्यूशियस कक्षाओं द्वारा हासिल उपलब्धियों की प्रदर्शनी और विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रोग्राम देखा।
शी चिनफिंग ने अपने दिए भाषण में कहा कि हाल के वर्षों में कंफ्यूशियस कॉलेज का ब्रिटेन में तेज़ विकास हो रहा है। अब तक ब्रिटेन में कुल 29 कंफ्यूशियस कॉलेज और 126 कंफ्यूशियस कक्षाएं खोली जा चुकी हैं। यह संख्या युरोप में सबसे अधिक है। मानविकी आदान प्रदान के जरिए चीनी और ब्रिटिश संस्कृतियां एक दूसरे देश की जनता पर प्रभाव डालती हैं। आशा है कि कंफ्यूशियस कॉलेज पारस्परिक सम्मान, मित्रवत सलाह मशविरा, समानता और आपसी लाभ जैसे सिद्धांतों के आधार पर संस्कृतियों के प्रसार, मानसिक संपर्क और वैश्विक सभ्यताओं की विविधता के लिए और बड़ा नया योगदान कर सकेंगे।
(श्याओ थांग)
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|
![]() |
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved. 16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040 |