|
स्थानीय समयानुसार 20 अक्तूबर को चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग और उनकी पत्नी फंग लीयुआन ने लंदन में एचआरएच राजकुमार चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला से भेंट की।
चार्ल्स दंपति ने क्लेरेंस हाऊस के द्वार पर शी चिनफिंग दंपति का स्वागत किया। चार लोगों ने वेल्स के लोकगीत को सुना और ब्रिटेन में चीनी विद्यार्थियों द्वारा बनाये गये चित्र, मूर्ति, कैलीग्राफ़ी को भी देखा। बाद में दोनों पक्षों ने स्नेहपूर्ण और मित्रवत वार्ता की।
शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और ब्रिटेन दोनों महत्वपूर्ण बड़े देश हैं। दोनों देशों के संबंध द्विपक्षीय दायरे से बाहर हैं। जिसका रणनीतिक अर्थ और वैश्विक प्रभाव है। कई वर्षों में ब्रिटिश शाही परिवार लगातार चीन-ब्रिटेन संबंधों के विकास पर ध्यान देता है, समर्थन करता है और दोनों देशों के संबंधों के विकास के लिये महत्वपूर्ण योगदान भी देता है। मैं इसकी खुले दिल से प्रशंसा करता हूं।
चार्ल्स ने शी चिनफिंग की ब्रिटेन यात्रा का स्वागत किया। आशा है कि उनकी यात्रा सफल होगी, और दोनों देशों के संबंध और विकसित होंगे।
चंद्रिमा
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|
![]() |
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved. 16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040 |