|
शी चिनफिंग ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ और पेइचिंग में आयोजित विश्व महिला महासभा की 20वीं वर्षगांठ पर विश्व महिला शिखर सम्मेलन का आयोजन करने का अहम महत्व है। आज, विभिन्न देशों में पुरूष व महिला की समानता की सहमति दिन-ब-दिन मजबूत हो रही है। साथ ही विभिन्न देशों में महिलाओं के विकास का स्तर संतुलित नहीं है।
शी ने पुरुष व महिला की समानता और महिलाओं के विकास को मजबूत करने पर चार विचार पेश किये। पहला, महिला और आर्थिक व सामाजिक विकास एक साथ करना, और महिला को विकास की उपलब्धियों से लाभ मिलने को सुनिश्चित करना। दूसरा, सक्रिय रूप से महिलाओं के अधिकारों व हितों को सुनिश्चित करना। तीसरा, सामंजस्यपूर्ण व सहनशील सामाजिक संस्कृति का निर्माण करना। और चौथा, महिला के विकास के लिये लाभदायक अंतर्राष्ट्रीय वातावरण बनाना।
चंद्रिमा
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|
![]() |
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved. 16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040 |