Web  hindi.cri.cn
शी चिनफिंग ने पुतिन से भेंट की
2015-07-09 11:09:49 cri

चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने 8 जुलाई को रूस के उफ़ा शहर में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से भेंट की। इस साल यह दोनों नेताओं के बीच दूसरी मुलाकात है।

शी चिनफिंग ने कहा कि इस साल मई में हमने मास्को में फलदायी मुलाकात की। दोनों सरकारों के संबंधित विभाग हम द्वारा प्राप्त सिलसिलेवार महत्वपूर्ण सहयोग व सहमति लागू कर रहे हैं। कुछ नये क्षेत्रों के सहयोग में वास्तविक उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं।

शी चिनफिंग ने बल देकर कहा कि चीन व रूस आर्थिक ढांचे में एक दूसरे के पूरक हैं। सहयोग के क्षेत्र और बाजार की गुंजाइश भी बहुत विशाल है। दोनों देशों को आर्थिक व व्यापारिक सहयोग को मजबूत करना, और शांगहाई सहयोग संगठन को रेशम मार्ग आर्थिक पट्टी व यूरोप-एशिया आर्थिक गठबंधन के सहयोग के लिये एक महत्वपूर्ण मंच बनाना चाहिये। ताकि पूरे यूरोप-एशिया महाद्वीप के विकास, सहयोग व समृद्धि को बढ़ाया जा सके।

पुतिन ने कहा कि रूस-चीन व्यापक रणनीतिक सहयोग साझेदार संबंधों का विकास गहन रूप से हो रहा है। रूस-चीन आर्थिक व व्यापारिक संबंध दिन-ब-दिन महत्वपूर्ण हो रहे हैं। चीन रूस का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार बन गया है। वित्तिय क्षेत्र में दोनों देशों के सहयोग विकसित हो रहे हैं। रूस ने सक्रिय रूप से चीन द्वारा की गयी एशियाई आधारभूत संस्थापन निवेश बैंक की स्थापना में भाग लिया। रूस व चीन बुनियादी सुविधाओं, ऊर्जा, अंतरिक्ष, उच्च व नवीन तकनीक आदि क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत कर रहे हैं।

(चंद्रिमा)

1 2 3
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040