Wednesday   Sep 3th   2025  
Web  hindi.cri.cn
शंघाई में मोदी ने भारतीयों को संबोधन किया
2015-05-17 20:29:15 cri


शनिवार 16 मई को चीन के शंघाई शहर के एक्सपो सेंटर में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। करीब 1 घंटे के संबोधन में उन्होंने मौजूद 5000 भारतीयों को कहा कि आज भारत तेजी से तरक्की कर रहा है और दुनिया भर की संस्थाएं इस बात की पुष्टि कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब वक्त बदल गया है, ऐसे में भारत और चीन को साथ चलना होगा। इसके साथ यह भी कहा कि चीन और भारत मिलकर दुनिया की समस्याओं को हल करने की क्षमता रखते हैं। भारत और चीन की तरफ दुनिया आज उम्मीदों के साथ देख रही है। चीन और भारत में दुनिया के एक तिहाई लोग रहते हैं। हम मिलकर दुनिया की भलाई के लिए एक अच्छी ताकत बन सकते है।

इससे पहले शंघाई के एक्सपो सेंटर में 5 हजार भारतीयों के समूह ने प्रधानमंत्री मोदी का 'भारत माता की जय' और 'मोदी-मोदी' के नारों के साथ स्वागत किया। मोदी ने अपने भाषण में कहा कि दुख के दिन कट चुके और अब सुख के दिन आ गए हैं। भाषण सुनने के लिए चीन के कई कोनो से भारतीयों की भीड़ उमड़ी। तालियों की आवाज और मोदी जिंदाबाद के नारे से पूरा एक्पो सेंटर गूंज उठा। काफी लोग मोदी को लेकर उत्साहित थे। मोदी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि शंघाई की धरती पर मिनी इंडिया मौजूद है। वहां मौजूद भारतीयों को कहना था कि पहली बार इतने सारे भारतीयों का एक ही छत के नीचे इकट्ठा होना, अपने आप में बड़ी बात है।

बता दें कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे का आखिरी दिन था और उसी दिन शाम को मंगोलिया के लिए रवाना हुए।

(अखिल पाराशर)


1 2 3 4 5 6 7
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040