Web  hindi.cri.cn
एपेक के सदस्य देश जानकारी साझा करने पर हुए सहमत
2014-11-06 20:10:01 cri

एपेक के विभिन्न सदस्य देशों ने भ्रष्टाचार विरोधी जानकारियों का समान उपभोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। एपेक के उच्चस्तरीय अधिकारियों के अंतिम सम्मेलन में एपेक के भ्रष्टाचार विरोधी पेइचिंग घोषणापत्र को एपेक के मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में प्रस्तुत किया गया। एपेक के सचिवालय के कार्यकारी प्रधान एलन बोल्लार्ड ने 6 नवंबर को पेइचिंग में आयोजित संवादाता सम्मेलन में ये बात कही।

प्रचलित व्यवहार के अनुसार एपेक सम्मेलन में मुख्य रूप से अर्यव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विचार किया जाता है, लेकिन जिसमें अर्थव्यवस्था के बारे में कुछ राजनीतिक विषय भी शामिल होते हैं। आतंकवाद के विरोध को एपेक के नेताओं के घोषणापत्र में लिखा गया था। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने हाल ही में कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी घोषणापत्र वर्तमान एपेक सम्मेलन में एक महत्वपूर्ण परिणाम होगा। एपेक के तीसरे उच्चस्तरीय अधिकारियों के सम्मेलन के बाद अमेरिकी अधिकारी ने बताया था कि चीन और अमेरिका एपेक के भ्रष्टाचार विरोधी ढांचे के तहत घनिष्ठ सहयोग करेंगे।

एलन बोल्लार्ड ने कहा कि चीन और अमेरिका ने भ्रष्टाचार के विरोध का आह्वान किया, जिसे एपेक के सदस्य देशों का सकारात्मक समर्थन मिला है। वर्तमान में एपेक के उच्चस्तरीय अधिकारियों के अंतिम सम्मेलन में संपन्न भ्रष्टाचार विरोधी पेइचिंग घोषणापत्र को एपेक के मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में पेश किया गया था।

(मीनू)

1 2 3
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040